Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सरकार का पेंशनर्स को तोहफा: मप्र में पेंशनर्स को भी मिलेगा महंगाई भत्ता, देखें वित्त विभाग का आदेश

भोपाल। मप्र सरकार ने पेंशनर्स को महंगाई राहत देने के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में वित्त विभाग ने आज आदेश जारी कर दिया है। इसके मुताबिक पेंशनर्स को 1 अक्टूबर 2021 से 6वें वेतनमान में 10% और सातवें वेतनमान पर 5% महंगाई भत्ता दिया जाएगा। इसके बाद 6वां वेतनमान पर मिलने वाले महंगाई भत्ते का प्रतिशत 164 और 7वें वेतनमान का महंगाई भत्ता का प्रतिशत 17 हो जाएगा।

मप्र के पेंशनर्स को बड़ी सौगात

मिली जानकारी के मुताबिक 1 जनवरी 2019 की स्थिति में 6वां वेतनमान पर 154% और 7वें वेतनमान पर 12% महंगाई भत्ता की राशि स्वीकृत थी। इसे मुख्यमंत्री की 21 अक्टूबर 2021 की घोषणा के आधार पर बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। बढ़ी हुई राशि नवंबर माह से दी जाएगी। इससे 4.67 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा।

पेंशनर्स को नहीं मिल रहा था लाभ

दरअसल, सरकार ने दीपावली से पहले अक्टूबर माह में राज्य के करीब 7 लाख अधिकारियों और कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 8% बढ़ाया था। यानी महंगाई भत्ता 12% से बढ़कर 20% हो जाएगा। लेकिन पेंशनर्स को इसका लाभ नहीं दिया गया था। बता दें कि मप्र में पेंशनर द्वारा महंगाई राहत बढ़ाने की मांग काफी समय से की जा रही थी। ये भी पढ़ें:  शिव की नगरी काशी में शिवराज: पीएम मोदी के सामने दिया मप्र में चल रही योजनाओं का प्रेजेंटेशन
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts