इंदौरमध्य प्रदेश

महाकाल की शरण में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम फडणवीस, पूजा-अर्चना कर लिया बाबा का आशीर्वाद

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मंगलवार को उज्जैन पहुंचे। देवेंद्र फडणवीस ने महाकाल मंदिर के गर्भ गृह में महाकाल की आरती और पूजा की। फडणवीस से जब संजय रावत के बारे में सवाल किए गए तो उन्होंने मंदिर में किसी भी राजनैतिक सवाल का जवाब देने से इंकार कर दिया।

ये भी पढ़ें: उद्यम क्रांति योजना का शुभारंभ : CM शिवराज बोले- 50 लाख तक का मिलेगा लोन, MP के बासमती की सुगंध अमेरिका और कनाडा तक

बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना की

देवेंद्र फडणवीस कई बार महाकाल के दर पर आ चुके हैं। कोरोना काल के 2 वर्षों तक वे दर्शन नहीं कर पाए थे। फडणवीस मंगलवार को महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंच गए। फडणवीस ने मंदिर के गर्भ गृह में पूजा-अर्चना की। पंडित आशीष पुजारी ने पूजा संपन्न करवाई इसके बाद मंदिर समिति की ओर से फडणवीस का सम्मान भी किया गया।

ये भी पढ़ें: नरोत्तम मिश्रा का कमलनाथ पर तंज : कहा- संन्यास की उम्र में सेहरा बांध रही कांग्रेस, सचिन बिरला को लेकर कही ये बात

कई वर्षों से महाकाल के दर्शन करने आता हूं : फडणवीस

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा की में कई वर्षों से महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आता हूं। भगवान महाकाल सब की इच्छा पूरी करते हैं। मैंने भी कोरोना जैसी बिमारी का प्रकोप दोबारा नहीं आए, विश्व में शांति बनी रहे इसके लिए प्रार्थना की है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button