Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

PCC चीफ कमलनाथ 14 अगस्त को आएंगे उज्जैन, बाबा महाकाल की सवारी में होंगे शामिल; शोभा ओझा ने लिया तैयारियों का जायजा

Follow on Google News
PCC चीफ कमलनाथ 14 अगस्त को आएंगे उज्जैन, बाबा महाकाल की सवारी में होंगे शामिल; शोभा ओझा ने लिया तैयारियों का जायजा
उज्जैन। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ 14 अगस्त को उज्जैन आएंगे। बाबा महाकाल के दर्शन और पूजन करेंगे। साथ ही भगवान महाकाल की सवारी में शामिल होंगे। इसको लेकर शनिवार को संगठन प्रभारी शोभा ओझा ने तैयारियों का जायजा लिया।

महाकाल की सवारी में होंगे शामिल

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ का उज्जैन आना तय हो गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह 14 अगस्त को भोपाल से हेलिकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2:30 नागझिरी स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे और यहां से सीधे महाकाल मंदिर जाकर नंदी ग्रह से भगवान महाकाल के दर्शन करने के पश्चात मंदिर के सभा मंडप में बाबा महाकाल के पूजा-अर्चना में शामिल होने के बाद बाबा महाकाल की निकलने वाली सवारी में कुछ दूर तक पैदल चलेंगे।

2 घंटे उज्जैन में रहेंगे कमलनाथ : ओझा

इसी को लेकर शनिवार को जिले की संगठन प्रभारी शोभा ओझा उज्जैन पहुंची और स्थानीय नेताओं को साथ लेकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड से लेकर महाकाल मंदिर तक रूट का निरीक्षण किया। इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि भदोरिया और जिला अध्यक्ष कमल पटेल भी मौजूद थे। शोभा ओझा ने बताया कि कमलनाथ करीब 2 घंटे तक शहर में रहेंगे। https://twitter.com/psamachar1/status/1690321642667347968 (इनपुट – संदीप पांडला) मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts