PlayBreaking News

अच्छे प्रदर्शन पर इनाम!तो खराब प्रदर्शन पर सजा भी मिलेगी... PCB के पाक खिलाड़ियों पर तीखे तेवर, ठोका 50 लाख का जुर्माना

Follow on Google News
तो खराब प्रदर्शन पर सजा भी मिलेगी... PCB के पाक खिलाड़ियों पर तीखे तेवर, ठोका 50 लाख का जुर्माना
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई, टीम ने अपना आखिरी मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ जीता जरूर था। लेकिन, उसके बाद भी टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है। पाकिस्तान टीम के इस रिजल्ट से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानि PCB काफी नाराज है। बोर्ड के अनुसार, खिलाड़ी अपना बेस्ट प्रदर्शन नहीं दे पाए, टीम में कोई भी खिलाड़ी अच्छा क्रिकेट नहीं खेल पाया। PCB ने अब खिलाड़ियों पर निराशाजनक प्रदर्शन के लिए मोटी पैनल्टी लगाई है।

    PCB- अब आर्थिक फायदा केवल परफॉर्मेंस के आधार पर

    द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हर खिलाड़ी पर 50 लाख रुपए करीब (16. 28 लाख भारतीय रुपए) के हिसाब से जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही बोर्ड ने साफ कहा कि अब प्लेयर्स को आर्थिक फायदा केवल परफॉर्मेंस के आधार पर मिलेगा। इस फैसले से साफ है कि बोर्ड अब खिलाड़ियों के पर मैच पर प्रदर्शन पर खास फोकस रखेगा।

    यह भी पढ़ें: रोड टू सेमीफाइनल ; भारत के 5 धुरंधर खिलाड़ी, किसी ने बल्ले से मचाई तबाही, तो कोई दोनों डिपार्टमेंट का 'गब्बर'

    अच्छे मैच पर इनाम तो खराब प्रदर्शन पर फाइन भी लगेगा

    अपनी टीम के लिए स्टेडियम पहुंचे फैंस को भी अपनी टीम से बेहतर परफॉर्मेंस की उम्मीदें थी। लेकिन, टीम उस अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाई। जिसके बाद फैंस के बाद अब बोर्ड के अधिकारी भी टीम के प्रदर्शन से काफी नाराज है। जहां भारतीय टीम के खिलाफ मैच हारने पर भी PCB ने टीम पर एक्शन लेते हुए 50 लाख का जुर्माना लगाया था। PCB ने साफ कहा कि अगर अच्छे परफॉर्मेंस पर टीम को...' इनाम मिलता है वैसे ही खराब प्रदर्शन पर टीम को सजा भी मिलेगी'

    नेशनल टीम में शामिल प्लेयर्स को हर माह मोटी सैलरी

    पाकिस्तान की नेशनल टीम के खिलाड़ियों को चार कैटेगरी में प्रतिमाह सैलरी दी जाती है। ए कैटेगरी के खिलाड़ियों को करीब 65 लाख रुपये, बी कैटेगरी को 45 लाख रुपये, सी कैटेगरी को 20 लाख रुपये और डी कैटेगरी को लगभग 12.50 लाख रुपये हर महीने मिलते हैं।

    हालांकि जुलाई 2025 से जून 2026 वाले कॉन्ट्रैक्ट पीरियड में ने किसी भी खिलाड़ी को ए कैटेगरी में शामिल नहीं किया। ऐसे में 50 लाख रुपये के जुर्माने के बाद बी कैटेगरी के खिलाड़ियों की लगभग एक महीने की सैलरी कट जाएगी, जबकि सी और डी कैटेगरी के खिलाड़ियों को दो से तीन महीने की कमाई गंवानी पड़ सकती है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts