ताजा खबरराष्ट्रीय

पटना से दिल्ली जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में आई खराबी; मंत्री और सांसद थे सवार

पटना। बुधवार को पटना से दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। बता दें कि यह खराबी तब आई जब फ्लाइट पटना एयरपोर्ट से उड़ान भर चुकी थी। 10 मिनट तक विमान हवा में रहा, जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, इंडिगो फ्लाइट नंबर 6e 2074 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान को तत्काल पटना एयरपोर्ट के रनवे पर उतारा गया।

विमान में सवार थे मंत्री-सांसद

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फ्लाइट में बिहार के मंत्री संजय झा और जदयू सांसद सुनील कुमार भी सवार थे। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार ये लैंडिंग पूरी तरह से सेफ थी, इसकी पुष्टि पटना एयरपोर्ट डायरेक्टर ने की है। इस विमान में 187 यात्री सवार थे।

दोपहर में उड़ान भरी थी

पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट ने 2074 ने दोपहर 12:58 बजे उड़ान भरी थी। कुछ ही देर बाद अचानक तकनीकी खराबी की बात सामने आई। फ्लाइट का आगे का पहिया अंदर नहीं जा रहा था। पायलट ने ATC को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद फ्लाइट को वापस लौटने को कहा गया। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। फिलहाल, फ्लाइट की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- VIDEO : असम के गोलाघाट जिले में बस और ट्रक की टक्कर से 12 की मौत, 30 घायल; कोहरे के कारण हुआ हादसा, PM मोदी ने सहायता राशि देने की घोषणा की

संबंधित खबरें...

Back to top button