Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Tiger Video : नन्हें शावकों की अठखेलियां बनी आकर्षण का केंद्र, बाघिन टी-4 के साथ सड़क पार करते दिखे 4 शावक

Tiger Video : नन्हें शावकों की अठखेलियां बनी आकर्षण का केंद्र, बाघिन टी-4 के साथ सड़क पार करते दिखे 4 शावक
सिवनी। मध्य प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व इन दिनों पर्यटकों से गुलजार है। पर्यटकों को जंगल सफारी के दौरान आए दिन टाइगर विचरण करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं सिवनी का पेंच टाइगर रिजर्व पाटदेव बाघिन (टी-4) के शावकों की किलकारियों से एक बार फिर गूंज रहा है। साथ ही पेंच टाइगर रिजर्व (Pench National Park) में बाघों के कुनबे में इजाफा हुआ है। https://twitter.com/psamachar1/status/1612721646472953859?t=mfFVgX3srm7ME7sc1uUH6A&s=08 जंगल सफारी कर रहे सैलानियों के सामने अचानक पाटदेव बाघिन (टी-4) अपने चार नन्हें शावकों के साथ सड़क पार करती नजर आई। बाघिन के साथ 4 नन्हें शावकों को देखकर पर्यटक रोमांचित हो गए और इस नजारे को कैमरे में कैद कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बाघिन के पीछे-पीछे चल रहे शावक

पेंच टाइगर रिजर्व के अधिकारियों के मुताबिक, बाघ शावकों ने हाल ही में जन्म लिया है। नन्हें शावकों की उम्र 2 से 3 महीने बताई जा रही है। वे पहली बार मांद से बाहर निकलकर बाघिन के साथ जंगल में चहलकदमी कर रहे हैं। बाघिन और 4 नन्हें शावक जंगल में सड़क पार करते हुए देखी गई। बाघिन के पीछे-पीछे चल रहे शावक देखने में बेहद प्यारे लग रहे हैं। इन्हें देखकर जंगल सफारी के लिए आए पर्यटकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने दूर से ही इसका वीडियो बना लिया। पर्यटकों द्वारा बनाए गए बाघिन के साथ 4 शावकों के वीडियो भी सामने आए है। जो अब वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे हैं।

'कॉलर वाली' बाघिन की बेटी है टी-4

पेंच टाइगर रिजर्व की पाटदेव बाघिन (टी-4) अगली 'सुपर टाइग्रेस मॉम' बन रही है। पाटदेव बाघिन (टी-4) ने 2014 से 2022 के बीच 5 बार में 20 शावकों को जन्म दे चुकी है। अभी वह अपने चार शावकों के साथ टाइगर रिजर्व में घूमती नजर आ रही है। टी-4 बाघिन पेंच की ही 'कॉलर वाली' बाघिन की बेटी है। 'कॉलर वाली' बाघिन की पिछले साल जनवरी में मृत्यु हो गई थी। सितंबर 2005 में जन्मी यह बाघिन 8 बार में 29 शावकों को जन्म दे चुकी थी। उसके नाम पर एक साथ 5 बच्चों को जन्म देने का भी रिकॉर्ड है। ये भी पढ़ें: VIDEO में देखें रोमांचक नजारा, डॉटी बाघिन अपने तीन शावकों के साथ जंगल की सैर पर निकली मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts