Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

VIDEO में देखें रोमांचक नजारा, डॉटी बाघिन अपने तीन शावकों के साथ जंगल की सैर पर निकली

VIDEO में देखें रोमांचक नजारा, डॉटी बाघिन अपने तीन शावकों के साथ जंगल की सैर पर निकली
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक ऐसा दृश्य समाने आया, जिसे देखकर पर्यटक रोमांचित हो गए। यहां पर बाघिन डॉटी अपने तीन शावकों के साथ जंगल की सैर पर निकली। पर्यटक एक साथ चार बाघों को देखकर अचंभित हो गए और इस दृश्य को अपने मोबाइल और कैमरों में कैद कर लिया, जो  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। https://twitter.com/psamachar1/status/1601872866483785730

बाघिन की आंख के ऊपर है डी जैसा निशान

इस दृश्य ने सैलानियों का मनमोह लिया। बता दें कि बाघिन अपने शावकों के साथ बहुत कम नजर आती है। बाघिन डॉटी के दायीं आंख के ऊपर डी जैसा निशान दिखाई देता है। बाघिन सैलानियों के बीच फ्रेंडली रहती है और हमेशा ही मगधी के भूल भुलइया क्षेत्र में नजर आती है। बाघिन की उम्र करीब 11 वर्ष है और ये बहुत ही सुंदर है। बता दें कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के डॉटी बाघिन के चार फीमेल शावक हैं। तीन शावक मां के साथ रहते हैं और हमेशा मां के साथ ही दिखाई देते हैं। वहीं बाघिन से एक शावक नाराज रहता है और वह अधिकतर अपनी मां से अलग रहता है।

STR में एक साथ नजर आए थे तीन बाघ

इससे पहले नर्मदापुरम जिले के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) में बाइक सवार वनकर्मियों को एक साथ तीन बाघों ने घेर लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मढ़ई रेंज में बाइक से गश्त कर रहे डिप्टी रेंजर और चौकीदार के सामने अचानक बाघों का कुनबा आ गया। एक साथ तीन बाघों को देखकर डिप्टी रेंजर और चौकीदार के पसीने छूट गए। दोनों बाइक छोड़कर भागे और जंगल सफारी कर रहे सैलानियों की जिप्सी में जा बैठे। बाघिन ने पहले बाइक को सूंघा और उसके चक्कर लगाए। फिर कुछ मिनट बाद बाघिन अपने दो शावकों को लेकर दूसरी ओर चली गई। मौके पर मौजूद सैलानियों और रेंजर ने अपने मोबाइल में ये पूरा नजारा कैद कर लिया था। ये भी पढ़ें : VIDEO: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में डिप्टी रेंजर और चौकीदार के सामने आई टाइगर फैमिली, ऐसे बचाई जान मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts