Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Parineeti-Raghav Wedding : 24 सितंबर को उदयपुर में बजेगी शहनाई, शादी का कार्ड हुआ वायरल; जानें वेन्यू की पूरी डिटेल

Parineeti-Raghav Wedding : 24 सितंबर को उदयपुर में बजेगी शहनाई, शादी का कार्ड हुआ वायरल; जानें वेन्यू की पूरी डिटेल
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 24 सिंतबर को दोनों एक-दूसरे के हो जाएंगे। दोनों की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 18 सिंतबर से शादी की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। परिणीति ने अपनी आगामी फिल्म मिशन रानीगंज की शूटिंग भी पूरी कर ली है, दोनों जल्द ही उदयपुर के लिए रवाना होंगे।

पंजाबी रीति-रिवाज से होगी शादी

कपल उदयपुर के लीला पैलेस में पंजाबी रीति-रिवाज से शादी करेंगे। शादी की संगीत सेरेमनी में सभी गेस्ट 90’s बेस्ड थीम में नजर आएंगे। 4 सितंबर को दोपहर 1 बजे ताज लेक पैलेस में राघव चड्ढा की सेहराबंदी होगी। दोपहर 2 बजे ताज लेक पैलेस से बारात निकलेगी और लीला पैलेस पहुंचेगी।

ताज लेक होटल से लीला पैलेस पहुंचेगी ‘बारात’

शादी का कार्ड सामने आने के बाद कहा जा रहा है कि, शादी की सभी रस्में परिणीति की चूड़ा सेरेमनी से लेकर विदाई तक उदयपुर के लीला पैलेस में होगी। राघव की सेहराबंदी के बाद दोपहर 2 बजे ताज लेक होटल से ही राघव घोड़े पर सवार होकर परिणीति का हाथ थामने, बारात लेकर लीला पैलेस पहुंचेंगे।

ये हैं शादी के फंक्शंस और उसकी थीम

  • 23 सितंबर को सुबह 10 बजे परिणीति की चूड़ा सेरेमनी लीला पैलेस के महाराजा सुईट में होगी। इस सेरेमनी की थीम Adorn with Love रखी गई है।
  • चूड़ा सेरेमनी के बाद वेलकम लंच रखा गया है, जिसकी थीम Bloom and Bites रखी है।
  • इसी दिन प्री वेडिंग पार्टी यानी संगीत सेरेमनी रखी गई है, जिसकी थीम 90’s बेस्ड है, यानी के इस पार्टी में सभी गेस्ट 90 के दशक के गेटअप में झूमते और नाचते नजर आएंगे।
  • 24 सितंबर को दोपहर 1 बजे राघव चड्ढा की सेहराबंदी। 2 बजे बारात, 3 बजे जयमाला, 4 बजे सात फेरे और 6 बजे परिणीति की विदाई।
  • रात 8 बजे से शादी में आए गेस्टों के लिए डिनर रखा गया है, इसकी थीम है A night of Amore.

शादी से जुड़ी सारी जानकारियां मिल जाएंगी : राघव चड्ढा

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा एक प्रेसवार्ता कर रहे थे, तभी वहां मौजूद मीडिया कर्मियों ने उनसे शादी पर सवाल किए, जवाब में उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि आप सभी को जल्द ही शादी से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाएगी, इसके बाद राघव वहां से चले गए।

कई सेलीब्रिटीज की पसंद है उदयपुर का ‘लीला पैलेस’

परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी के लिए राजस्थान के उदयपुर का लीला पैलेस पसंद किया है। गौरतलब है कि इससे पहले लीला पैलेस में प्रियंका चोपड़ा, केटरीना कैफ और कियारा की भी शादी हो चुकी है। (इनपुट - विवेक राठौर) ये भी पढ़ें- कपूर खानदान की औरतों को फिल्मों में काम करने की इजाजत नहीं थी : Kareena Kapoor
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts