PlayBreaking News

पन्ना : जेके सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन यूनिट की छत गिरने से 2 मौत, कई मजदूर मलबे में फंसे

Follow on Google News
पन्ना : जेके सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन यूनिट की छत गिरने से 2 मौत, कई मजदूर मलबे में फंसे
पन्ना जिलें के सिमरिया में स्थित जेके सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। जहां निर्माणाधीन हिस्से की छत गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में कई मजदूर मलबे में दब गए और कई मजदूरों के धायल होने की खबर है। फिल्हाल राहत-बचाव का कार्य जारी है। पुलिस और प्रशासन की टीम मलबे में फंसे मजूदरों को निकालने में जुटी हुई है।

भरभराकर गिरी छत की स्लैब

बता दें कि सिमरिया में स्थित जेके सीमेंट प्लांट में निर्माणाधीन हिस्से में छत की स्लैब डाली जा रही थी, जहां सैकड़ों मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक भरभराकर छत की स्लैब गिर गई। मलबे में कई मजदूर दब गए। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश की जाने लगी।

मलबे में फंसे मजदूरों को निकाला बाहर

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना देकर एंबुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया। मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला जा रहा है। जो मजदूर मलबे से निकाले गए हैं, वह गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें अस्पताल भेजा गया है।

मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी

घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में दो मजदूरों की मौत हुई है और 50 से ज्यादा मजदूर घायल हैं। प्रशासनिक तौर पर अभी किसी के हताहत और घायलों की पुष्टि नहीं की गई है। हादसे की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें - भोपाल : CRPF जवान ने पत्नी को मारी गोली, फिर पुलिस को किया कॉल; खुद भी कर ली आत्महत्या, कमरे में मिल दोनों की लाश
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts