राष्ट्रीय

बाबा रामदेव बोले- पाकिस्तान के जल्द होंगे 4 टुकड़े, बलूचिस्तान-POK और सिंध का भारत में होगा विलय

हरिद्वार। योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने गुरुवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर हरिद्वार में कहा कि जल्द ही पाकिस्तान के 4 टुकड़े हो जाएंगे। पाकिस्तान एक छोटा देश रह जाएगा और भारत एक महान देश बनेगा। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान, पीओके और पंजाब (सिंध प्रांत ) का भारत में विलय होगा।

भारत महाशक्ति बनेगा : रामदेव

योग गुरु रामदेव ने कहा कि बलूचिस्तान भी खुद सामने से आकर कहेगा कि भारतम शरणम गच्छामि क्योंकि पंजाब, सिंध प्रांत यह सब हिंद के साथी हैं। उनमें सांस्कृतिक एकरूपता है। उन्होंने कहा कि यह आने वाले समय की पुकार है कि भारत महाशक्ति बनेगा और ऐसा बहुत जल्द होने वाला है। पाकिस्तान के तीन हिस्से भारत में मिलने के साथ ही अखंड भारत का सपना पूरा होगा।

देश में चल रहा रिलीजियस टेररिज्म

श्रीरामचरित्र मानस और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर छिड़ी बहस पर बाबा रामदेव ने कहा कि देश में रिलीजियस टेररिज्म चल रहा है। इसका उद्देश्य सनातन संस्कृति को नीचा दिखाना है, ऐसे लोगों का पुरजोर विरोध करना चाहिए, जो लोग धर्म शास्त्रों का आश्रय लेकर या फिर महापुरुषों के चरित्र पर लांछन लगा रहे हैं, वे या भारत विरोधी और अंतरराष्ट्रीय शक्तियों के इशारे पर ऐसा कर रहे हैं। बाबा रामदेव ने कहा कि भारत भौतिक सत्य का सम्मान करता है। अगर भौतिक विज्ञान है तो एक अध्यात्मिक विज्ञान भी है।

ये भी पढ़ें: CM शिवराज से मिले बाबा रामदेव, बोट क्लब पर किया योग; बोले- भोपाल का सौंदर्य बहुत अच्छा है

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button