Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पाकिस्तान : बलूचिस्तान में बस पर आतंकी हमला, 4 की मौत, 32 घायल, BLA ने ली जिम्मेदारी

पाकिस्तान : बलूचिस्तान में बस पर आतंकी हमला, 4 की मौत, 32 घायल, BLA ने ली जिम्मेदारी
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान के तुरबत शहर में शनिवार को बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक बस में बम ब्लास्ट कर दिया। इस हमले में 4 लोगों की मौत हो गई और 32 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमले में एसएसपी रैंक के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और उनका परिवार भी घायल हुआ है। पुलिस का मानना है कि इस ब्लास्ट का मुख्य निशाना एसएसपी अधिकारी थे। सभी घायलों को तुरबत के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

BLA ने ली जिम्मेदारी

हमले के बाद बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) के प्रवक्ता ने एक वीडियो जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली। BLA इससे पहले भी कई बार ऐसे आतंकी हमलों को अंजाम दे चुका है। पिछले महीने भी इसी क्षेत्र में एक बम ब्लास्ट हुआ था, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी।

पाकिस्तान में बढ़े आतंकी हमले

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में हाल के महीनों में आतंकी हमलों में तेजी आई है। 2024 में आतंकवाद ने पाकिस्तान के नागरिक और सुरक्षा बलों पर भारी कहर बरपाया है। साल 2024 में 444 आतंकी घटनाओं में 1,612 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें 685 सुरक्षा कर्मी शामिल हैं। 2024 आतंकवाद के लिहाज से पाकिस्तान के लिए पिछले 9 वर्षों में सबसे घातक साबित हुआ है। 2023 की तुलना में 66% अधिक मौतें दर्ज की गईं। आंकड़ों के अनुसार, हर दिन औसतन 7 लोगों की मौत हुई है।

पाकिस्तानी पीएम ने दिया था बयान

3 जनवरी को इस्लामाबाद में राष्ट्रीय कार्य योजना की सर्वोच्च समिति को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा, "पाकिस्तान की प्रगति और समृद्धि का एजेंडा तभी पूरा हो सकता है जब देशभर में कानून और व्यवस्था को मजबूत किया जाए। यह समय है जब टीटीपी (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाए।" ये भी पढ़ें- मालदीव ने वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट को झूठा करार दिया, कहा- दोनों देशों ने रिश्तों में दरार डालने की कोशिश
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts