पाकिस्तान के पंजाब में भीषण हादसा : तीन मंजिला इमारत ढहने से 9 लोगों की मौत, 2 घायल

पंजाब। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित मुल्तान में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तीन मंजिला रिहायशी इमारत गिर गई। इसमें 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में एक ही परिवार के 4 सदस्य शामिल हैं।
अधिकारियों के अनुसार, बिल्डिंग अचानक से गिर गई। गिरने के बाद पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया। इसके चलते पड़ोस में मौजूद घरों को भी नुकसान पहुंचा है।
भरभराकर ढह गई तीन मंजिला इमारत
पाकिस्तान के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, पूर्वी पंजाब प्रांत के मुल्तान शहर में मंगलवार तड़के हादसा हुआ। जिसमें एक तीन मंजिला इमारत भरभराकर ढह गई। इमारत का मलबा पास के घरों में भी गिर गया, जिसकी वजह से कई लोग घायल हो गए। फिलहाल इमारत के गिरने की वजह सामने नहीं आई है।
एक ही परिवार के चार लोगों की हुई मौत
अधिकारी ने आगे बताया कि इस घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। रेक्सयू टीम और पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली वे मौके पर पहुंचे और राहत बचाव के काम में जुट गए।





















