Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अमेरिका में पाक आर्मी चीफ का बयान, कश्मीर को फिर बताया ‘गले की नस’, कहा- यह एक अधूरा अंतरराष्ट्रीय मुद्दा

अमेरिका में पाक आर्मी चीफ का बयान, कश्मीर को फिर बताया ‘गले की नस’, कहा- यह एक अधूरा अंतरराष्ट्रीय मुद्दा

टेक्सास। पाकिस्तानी आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर ने अमेरिका दौरे के दौरान एक बार फिर कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान के लिए ‘गले की नस’ करार दिया। डेढ़ महीने में यह उनका दूसरा अमेरिका दौरा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का आंतरिक मामला नहीं, बल्कि एक अधूरा अंतरराष्ट्रीय मुद्दा है, जो संयुक्त राष्ट्र के एजेंडे में शामिल है।

कश्मीर पर दोहराया पुराना रुख

मुनीर ने फ्लोरिडा के टैम्पा शहर में पाकिस्तानी प्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा, “कश्मीर हमारी गले की नस था, है और रहेगा। हम इसे कभी नहीं भूलेंगे।”

अप्रैल में भी उन्होंने यही बयान दिया था। मुनीर ने आरोप लगाया कि भारत क्षेत्र में अस्थिरता पैदा कर रहा है और झूठे बहानों से पाकिस्तान पर हमला करने की कोशिश कर रहा है।

ट्रंप को दिया धन्यवाद

जनरल मुनीर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उनकी रणनीति से भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध टल गया। उन्होंने भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ पर आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें: भोपाल से लापता हुई कटनी की एडवोकेट अर्चना तिवारी, उमरिया में मिला बैग

अमेरिका से क्या चाहता है पाकिस्तान

पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, मुनीर की यात्रा की सटीक तारीख नहीं बताई गई है, लेकिन यह डेढ़ महीने में उनका दूसरा दौरा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ संभावित व्यापार समझौता पाकिस्तान में बड़े निवेश का मार्ग खोलेगा। इसके अलावा, सऊदी अरब, यूएई और चीन के साथ भी आर्थिक सहयोग पर बातचीत जारी है।

Uploaded media

 

मुनीर ने चेतावनी दी कि किसी भी तरह की गलती से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर संघर्ष हो सकता है। उन्होंने भारत पर पाकिस्तान की सीमा पर तनाव बढ़ाने और क्षेत्रीय शांति को खतरे में डालने का आरोप लगाया।

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts