Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पहलगाम हमले के बाद बढ़ा तनाव : LoC पर पाकिस्तानी सेना ने की फायरिंग, लगातार चौथे दिन तोड़ा सीजफायर; भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पहलगाम हमले के बाद बढ़ा तनाव : LoC पर पाकिस्तानी सेना ने की फायरिंग, लगातार चौथे दिन तोड़ा सीजफायर; भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
श्रीनगर। पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। शनिवार को लगातार चौथे दिन भी पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर फायरिंग की। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी गोलीबारी का सख्ती से जवाब दिया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच इस मसले पर आज उच्चस्तरीय बैठक होने जा रही है, जिसमें भविष्य की रणनीति तय की जाएगी।

एलजी ने बुलाया विधानसभा का विशेष सत्र

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। वहीं हुर्रियत नेताओं ने चिंता जताई है कि, इस हमले का खामियाजा बेकसूर कश्मीरियों को न भुगतना पड़े। बता दें कि, 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए हमले में 26 टूरिस्टों की दर्दनाक मौत हो गई थी।

10 आतंकियों के घर ध्वस्त

हमले के बाद सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक 10 आतंकियों के घरों को ब्लास्ट कर ध्वस्त किया जा चुका है। NIA ने हमले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, आतंकी हमले से पहले ड्रोन के जरिए बैसरन घाटी की रेकी की गई थी, और आशंका है कि हथियारों की आपूर्ति भी ड्रोन के जरिए हुई।

हमले से जुड़ी प्रारंभिक जांच में बड़े खुलासे

जांच एजेंसियों की प्राइमरी रिपोर्ट में कुछ अहम बातें सामने आई हैं:
  • हमले से 5 दिन पहले बैसरन घाटी के ऊपर चीन में बना DJI ड्रोन उड़ता देखा गया था।
  • इसरो की मदद से इलाके में असामान्य रेडियो सिग्नल्स की जांच हो रही है।
  • आतंकियों ने घोड़ेवालों को पैसे देकर पर्यटक गतिविधियों की जानकारी जुटवाई थी।
  • हमले के बाद आतंकी घने जंगलों के रास्ते पुलवामा और अनंतनाग की ओर भाग निकले थे।

LoC पर चौथी रात भी पाकिस्तान ने की फायरिंग

24 अप्रैल से लेकर अब तक हर रात पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर छोटे हथियारों से बिना उकसावे के गोलीबारी की है:
  • 24 अप्रैल: पहली फायरिंग नियंत्रण रेखा के कई सेक्टरों में हुई।
  • 25-26 अप्रैल की रात: पाक चौकियों से फिर फायरिंग, भारतीय सेना ने जवाब दिया।
  • 26-27 अप्रैल की रात: तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर में गोलीबारी।
  • 27-28 अप्रैल की रात: पुंछ और कुपवाड़ा में पाकिस्तानी सेना ने फिर फायरिंग की।
भारतीय सेना ने हर बार प्रभावी जवाब देकर पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया है। अभी तक किसी भी ओर से हताहतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पाकिस्तानियों के चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन रद्द

केंद्र सरकार के आदेश के तहत, उत्तराखंड प्रशासन ने चारधाम और हेमकुंड यात्रा के लिए 77 पाकिस्तानी नागरिकों के रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर दिए हैं। यात्रा 30 अप्रैल से शुरू होनी थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से यह सख्त कदम उठाया गया है।

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ उठाए कड़े कदम

पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े फैसले लिए हैं:
  • सिंधु जल संधि को स्थगित किया गया।
  • अटारी-वाघा बॉर्डर को बंद कर दिया गया।
  • पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा पर रोक लगा दी गई।
साथ ही, जम्मू-कश्मीर में आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के लिए घरों को गिराने और संदिग्धों की धरपकड़ का सिलसिला जारी है। ये भी पढ़ें- यूपी-बिहार सहित 21 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी, बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत, राजस्थान में पारा 46 डिग्री के पार
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts