
मध्यप्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को प्रदेश के कई इलाकों में बादल छा गए। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड और बघेलखंड के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 10 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट के आसार बनेंगे और ठंड बढ़ना शुरू हो जाएगी।
जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान
पाकिस्तान से आने वाली हवाएं 8 नवंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगा,इसके प्रभाव से ग्वालियर चंबल में बारिश होने की संभावना है। इंदौर और भोपाल में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार से तीन दिन तक मध्यप्रदेश में बादल और बारिश के संकेत है। नए सिस्टम का प्रभाव मालवा, निमाड़, ग्वालियर, चंबल, नर्मदापुरम, भोपाल तक असर रहेगा। नया सिस्टम 9 नवंबर से एक्टिव होगा और फिर 12 नवंबर से प्रदेश में ठंड की शुरुआत के आसार है। दिन और रात का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम ?
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों का मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वह रीवा, शहडोल, उज्जैन और ग्वालियर संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहे। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस मंडला में दर्ज किया गया है।
जानें प्रमुख शहरों का तापमान
शहर | अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
भोपाल | 34.3 | 17.4 |
इंदौर | 32.7 | 17.6 |
जबलपुर | 32.0 | 14.5 |
ग्वालियर | 33.4 | 17.5 |
यहां अधिकतम तापमान रहा
शहर | अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
राजगढ़ | 35.4 |
खंडवा | 35.1 |
गुना | 35 |
दमोह | 34.5 |
खरगोन | 34.4 |
उज्जैन | 34 |
नर्मदापुरम | 33.9 |
रतलाम | 33.6 |
मंडला | 33.2 |
सागर | 33.2 |
यहां न्यूनतम तापमान रहा
शहर | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
पचमढ़ी | 11.6 |
मंडला | 12.6 |
छिंदवाड़ा | 13.8 |
उमरिया | 13.9 |
रायसेन | 14 |
नौगांव | 14 |
बैतूल | 14.5 |
जबलपुर | 14.5 |
रीवा | 14.6 |
खरगोन | 14.8 |
खंडवा | 15 |