Oscar Awards 2024 : ऑस्कर में 'ओपेनहाइमर' फिल्म का जलवा, किलियन मर्फी बने बेस्ट एक्टर; एम्मा स्टोन बेस्ट एक्ट्रेस, देखें पूरी लिस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क। अमेरिका के लॉस एंजेलिस, कैलिफोर्निया के डॉल्बी थिएटर में 96वें ऑस्कर अवार्ड्स 2024 का आयोजन हुआ। ऑस्कर अवार्ड एंटरटेनमेंट की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। इस बार ऑस्कर में फिल्म ओपेनहाइमर का जलवा देखने को मिला। फिल्म को 13 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था जिसमें से ओपेनहाइमर ने कुल सात अवार्ड अपने नाम किए। किलियन मर्फी बेस्ट एक्टर, क्रिस्टोफर नोलन बेस्ट डायरेक्टर बने। आइए जानते है अवार्ड्स की पूरी लिस्ट।
ओपनहाइमर के नाम 7 अवार्ड
ऑस्कर्स 2024 में हॉलीवुड के लीजेंडरी डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'ओपनहाइमर' को 13 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला जिसमें से फिल्म ने 7 कैटेगरी में अवार्ड जीते। ओपेनहाइमर ने बेस्ट फिल्म एडिटिंग, बेस्ट ओरिजिनल स्कोर और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी कैटेगरी के अवार्ड अपने नाम किए। इसी फिल्म के लिए रॉबर्ट डाउनी जूनियर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड मिला।
पुअर थिंग्स ने जीते चार ऑस्कर
वहीं दूसरे नंबर पर फिल्म 'पूअर थिंग्स' रही। जिसे 11 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले थे, जिसमें से फिल्म ने 4 कैटेगरी में अवार्ड जीते। फिल्म की लीड एक्ट्रेस एमा स्टोन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला। वहीं एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो की 'किलर्स ऑफ द फ्लावर मून' को 10 नॉमिनेशन मिले थे। इसके अलावा डॉक्यूमेंट्री 'टू किल अ टाइगर' भी नॉमिनेशन में थी। ये डॉक्यूमेंट्री भारत के एक छोटे गांव पर बेस्ड है। जिसे कनाडा में रहने वाली निशा पाहुजा ने बनाया।
फिल्म बार्बी को केवल एक ऑस्कर
फिल्म को 8 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिलने के बाद भी उसे केवल एक ऑस्कर मिला है। इसके गाने व्हाट वाज आई मेड फॉर? के लिए बिली इलिश और फिनीस ओ'कोनेल ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर अवार्ड जीता।





















