नई दिल्ली। नया महीना शुरू होने में बस दो दिन का समय बाकि है। आगामी माह में त्योहारों की भरमार है। एक के बाद एक कई त्योहार एक साथ आने वाले हैं। इसके चलते देश के कई सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे। अक्टूबर महीने में त्योहारों के कारण कुल 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। इस अवकाश में दूसरा शनिवार और संडे की छुट्टी भी शामिल है। अगर आप को बैंक से संबंधित कोई आवश्यक काम है तो आप यहां लिस्ट देखकर जरूरी काम निपटा लें। हालांकि ग्राहकों की सुविधा के लिए अवकाश के दिनों में भी एटीएम और कैश डिपॉजिट मशीन काम करती रहेंगी। इससे ग्राहकों को पैसे निकालने में समस्या नहीं आएगी।
तारीख | त्योहार |
1 अक्टूबर | गंगटोक में अर्ध वार्षिक बैंक क्लोजिंग अकाउंट की वजह काम प्रभावित रहेगा |
2 अक्टूबर | महात्मा गांधी जयंती (सभी राज्यों में बैंक बंद) |
3 अक्टूबर | रविवार (साप्ताहिक अवकाश) |
6 अक्टूबर | महालयया अमावस्या अगरतला, बेंगलूरु और कोलकाता में बैंक बंद |
7 अक्टूबर | मीरा चोरेल होउबा इंफाल में बैंक बंद |
9 अक्टूबर | शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार) |
10 अक्टूबर | रविवार (साप्ताहिक अवकाश) |
12 अक्टूबर | दुर्गा पूजा (महा सप्तमी) – अगरतला, कोलकाता में बैंक बंद |
13 अक्टूबर | दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) – अगरतला, भुबनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना और रांची में बैंक बंद |
14 अक्टूबर | दुर्गा पूजा / दशहरा (महा नवमी) / आयुथ पूजा अगरतला, बेंगलूरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद |
15 अक्टूबर | दुर्गा पूजा / दशरा / विजयादशमी इंफाल और शिमला को छोड़ अन्य स्थानों पर बैंक बंद |
16 अक्टूबर | दुर्गा पूजा (दशैन) गंगटोक में बैंक बंद |
17 अक्टूबर | रविवार (साप्ताहिक अवकाश) |
18 अक्टूबर | कटी बिहू गुवाहाटी में बैंक बंद |
19 अक्टूबर | ईद ए मिलाद / ईद ए मिलादुन्नबी / मिलाद ए शरीफ / बारावफात अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद |
20 अक्टूबर | महर्षि वाल्मीकि का जन्म दिन / लक्ष्मी पूजा / ईद ए मिलाद अगरतला, बेंगलूरु, चंडीगढ़, कोलकाता और शिमला में बैंक बंद |
22 अक्टूबर | ईद ए मिलाद उल नबी के बाद का शुक्रवार जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद |
23 अक्टूबर | शनिवार (महीने का चौथा शनिवार) |
24 अक्टूबर | रविवार (साप्ताहिक अवकाश) |
26 अक्टूबर | विलय दिवस जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद |
31 अक्टूबर | रविवार (साप्ताहिक अवकाश) |