Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों की लिस्ट आई सामने, कंधार हाईजैक और मुंबई हमले के गुनहगार मारे गए

22 अप्रैल के पहलगाम हमले का जवाब 7 मई को दिया
ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों की लिस्ट आई सामने, कंधार हाईजैक और मुंबई हमले के गुनहगार मारे गए
भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों और उनके ठिकानों पर बड़ा हमला किया। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बदले में की गई। इस ऑपरेशन में शामिल आतंकियों की लिस्ट एएनआई ने जारी की है।

भारत ने 8 मिलिट्री ठिकानों पर किया हमला

शनिवार सुबह रक्षा और विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि भारत ने पाकिस्तान के एयरबेस, हथियार डिपो और आतंकी लॉन्चपैड्स पर हमला किया। कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि बीएसएफ ने सियालकोट के लूनी इलाके में आतंकी अड्डा तबाह किया।

पाकिस्तान के 26 शहरों में 550 से ज्यादा ड्रोन हमले

पाकिस्तान ने शुक्रवार रात 7:47 से 10:57 तक जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में 26 जगहों पर 550 से ज्यादा ड्रोन भेजे। भारतीय सेना ने इन सभी हमलों को नाकाम कर दिया।

शनिवार सुबह फिर किया हमला, 5 लोगों की मौत

पाकिस्तान ने शनिवार सुबह फिर से हमला किया। राजौरी के एक प्रशासनिक अधिकारी समेत 5 लोगों की मौत हो गई। जम्मू शहर में हवाई हमला जारी रहा और कई इमारतों को नुकसान हुआ।

ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए 5 बड़े आतंकवादी

  1. अबू जुंदाल (मुदस्सर खडियान)

  • लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी
  • 26/11 मुंबई हमले में शामिल
  • पाकिस्तान ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम संस्कार किया
  1. हाफिज मुहम्मद जमील

  • जैश-ए-मोहम्मद का बड़ा आतंकी
  • मसूद अजहर का साला
  • कट्टरपंथ फैलाने और फंडिंग में सक्रिय
  1. मोहम्मद यूसुफ अजहर उर्फ उस्ताद जी

  • कंधार हाईजैक (IC-814) का मास्टरमाइंड
  • मसूद अजहर का साला
  • हथियार प्रशिक्षण और जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में शामिल
  1. खालिद उर्फ अबू अकाशा

  • लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी
  • अफगानिस्तान से हथियारों की तस्करी करता था
  • जम्मू-कश्मीर में हमलों में शामिल
  1. मोहम्मद हसन खान

  • जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी
  • उसके पिता PoK में जेईएम का ऑपरेशनल कमांडर
  • जम्मू-कश्मीर में हमलों की प्लानिंग में शामिल
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts