Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़, पिता-पुत्र गिरफ्तार; चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल मैच में खिला रहे थे सट्टा

भोपाल में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़, पिता-पुत्र गिरफ्तार; चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल मैच में खिला रहे थे सट्टा
भोपाल। अयोध्या नगर थाना पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पिता-पुत्र शामिल हैं, जो ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चला रहे थे। पुलिस ने इनके ठिकाने पर छापा मारकर लैपटॉप, डेस्कटॉप, 5 मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए, जिनकी कीमत लगभग 3 लाख रुपए आंकी गई है।

मैच के दौरान चल रहा था ऑनलाइन सट्टा

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मैच के दौरान अयोध्या नगर क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल एक टीम गठित कर मौके पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी कमल गंगवानी और उसका बेटा प्रतीक गंगवानी लैपटॉप और मोबाइल के जरिए लोगों को क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलवा रहे थे।

मौके से जब्त सामग्री

पुलिस ने मौके से एक डेल कंपनी का पर्सनल कंप्यूटर, 5 मोबाइल फोन, 1 एलईडी टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ सट्टा एक्ट की धारा 4(A) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कटनी जिले के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कमल गंगवानी (50) और उसका बेटा प्रतीक गंगवानी (20) शामिल हैं। दोनों मूल रूप से कटनी जिले के रहने वाले हैं और फिलहाल अयोध्या नगर, भोपाल में रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। ये भी पढ़ें- इंदौर में पुलिस की सख्त कार्रवाई, 2 दर्जन से ज्यादा गुंडों का रेड नोटिस जुलूस निकाला, अपराधियों पर होगी NSA की कार्रवाई
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts