इंदौरमध्य प्रदेश

खरगोन : हनुमान जयंती पर मंदिरों में ताले, कर्फ्यू में ढील के दौरान श्रद्धालुओं ने बाहर से किए दर्शन

खरगोन में कर्फ्यू के चलते हनुमान जयंती पर मंदिरों को नहीं खोला गया है। शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में ताले लगे रहे। हालांकि, कर्फ्यू में ढील के दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर के बाहर से ही भगवान के दर्शन किए। साथ ही मंदिर के बाहर ही अगरबत्ती लगाकर काम पर निकल गए। कलेक्टर ने सुबह के बाद दिन में भी 2 घंटे की छूट दी है।

ये भी पढ़ें: भोपाल में हनुमान जन्मोत्सव पर चल समारोह की अनुमति निरस्त, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

मंदिरों के बाहर पुलिस का रहा पहरा

खरगोन में 10 अप्रैल राम नवमी पर हुई आगजनी और पत्थराव के बाद से शहर में कर्फ्यू जारी है। शुक्रवार को भी जुमे की नमाज और गुड फ्राईडे की प्रार्थनाएं घरों से ही की गई थीं। इसी के चलते शनिवार को हनुमान जयंती पर मंदिरों में ताले लगे रहे। प्रशासन द्वारा कर्फ्यू में दी गई ढील के दौरान सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच भक्तों ने मंदिरों की दहलीज से ही आराध्य के दर्शन और पूजन किया। सुरक्षा के चलते मंदिरों के बाहर पुलिस का पहरा रहा। मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव पर कार्यक्रम नहीं हुए। बता दें कि तीन दिन से जिला प्रशासन कर्फ्यू में दो-दो घंटे की छूट दे रहा है।

10 से 12 के बाद 03 से 05 तक कर्फ्यू में छूट

कलेक्टर अनुग्रहा पी ने बताया कि शनिवार को सुबह 10 से 12 बजे कर्फ्यू में 2 घंटे की छूट दी जाएगी। यह छूट महिला-पुरुष दोनों के लिए थी। गुरुवार की तरह बिना वाहनों के नागरिक आवश्यक सामग्री सब्जी, फल, दूध, किराना सामान और मेडिकल के अलावा इलेक्ट्रिक रिपेयरिंग दुकानें, मिष्ठान और नमकीन की शॉप खोल सकेंगे। खरगोन शहर में शनिवार को दूसरी बार 03 से 05 बजे तक 10 से 12 की तरह कर्फ्यू में छूट रहेगी। कलेक्टर अनुग्रहा पी ने कहा कि सुबह 10 से 12 के समय काफी संख्या में वाहनों से लोग निकले है। महिला-पुरुषों को दी गई छूट में वाहन की अनुमति नही है। बिना वाहन के छूट है, वाहनों के साथ आने पर पाबंदी है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button