ओंकारेश्वर: नर्मदा नदी में डूबने से युवक की मौत, नहाते समय हुआ हादसा

ओंकारेश्वर में नर्मदा में नहाने के दौरान उज्जैन निवासी आकाश रैकवार की डूबने से मौत हो गई। हादसा बुधवार को ओंकारेश्वर के गोमुख घाट पर हुआ, जहां आकाश अपने साथी कुणाल गुर्जर के साथ नर्मदा स्नान करने गया था। दोनों उज्जैन के होटल में मैनेजर के रूप में काम करते थे। स्नान के दौरान आकाश गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा, जिसके बाद स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने उसे बाहर निकाला।
ओंकारेश्वर: नर्मदा नदी में डूबने से युवक की मौत, नहाते समय हुआ हादसा
नर्मदा नदी में डूबने से युवक की मौत

ओंकारेश्वर। आकाश को नाविकों और एसडीआरएफ जवान गणेश की मदद से ममलेश्वर मंदिर क्षेत्र तक लाया गया और बाद में सिविल अस्पताल ओंकारेश्वर पहुंचाया गया। डॉक्टर रवि वर्मा ने जांच के बाद आकाश को मृत घोषित कर दिया, वहीं पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उज्जैन से ओंकारेश्वर आया था आकाश

आकाश रैकवार उज्जैन का निवासी था और अपने साथी कुणाल गुर्जर के साथ ओंकारेश्वर आया था। दोनों उज्जैन के होटल में मैनेजर के रूप में काम करते थे। कुणाल गुर्जर ने बताया कि आकाश ने सुबह करीब 3 बजे ओंकारेश्वर जाने की बात कही थी। इसके बाद दोनों ओंकारेश्वर पहुंचे और गोमुख घाट पर नर्मदा स्नान करने गए। स्नान के दौरान आकाश गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसकी आवाज सुनकर स्थानीय लोग और गोताखोर मौके पर पहुंचे और उसे पानी से बाहर निकाला।

ये भी पढ़ें: जमीन का काम लेकर पहुंची युवती, पटवारी ने होटल में मिलने को कहा; कलेक्टर तक पहुंचा मामला

डॉक्टर ने किया मृत घोषित 

कुणाल के मुताबिक, आकाश को नाविकों और एसडीआरएफ जवान गणेश की मदद से ममलेश्वर मंदिर क्षेत्र तक लाया गया। इसके बाद ऑटो से उसे सिविल अस्पताल ओंकारेश्वर पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने आकाश की जांच की। जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

Breaking News

नगर परिषद की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

आकाश के साथी कुणाल गुर्जर ने नगर परिषद की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि काशीश्वनाथ मंदिर के रास्ते में पाइप लगे होने के कारण ऑटो को रास्ता बदलकर अस्पताल जाना पड़ा। कुणाल का कहना है कि रास्ता बदलने में काफी समय बर्बाद हुआ और समय रहते आकाश को बचाया जा सकता था। उन्होंने हादसे के बाद ओंकारेश्वर में आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाए हैं।

ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर गैस सिलेंडर की किल्लत, गोदाम पर लगा ताला; नाराज लोगों ने किया चक्काजाम

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

थाना मांधाता के सहायक उपनिरीक्षक सतीश सोहनी ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद आकाश के परिजनों और परिचितों में शोक का माहौल है।

Satyendra Thakur
By Satyendra Thakur

Latest Posts