Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Omicron Variant: दिल्ली के LNJP में भर्ती हैं 15 संदिग्ध, देश में अब तक ओमिक्रॉन के चार मामले आ चुके सामने

Follow on Google News
नई दिल्ली। साउथ अफ्रिका में मिले कोरोना वायरस के नए ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर डर बढ़ता जा रहा है। भारत में इस नए वेरिएंट के 4 केस मिले चुके हैं। कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात के बाद अब दिल्ली में भी इसका खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार दिल्ली में हाई रिस्क देशों से लौटे 15 संदिग्ध यात्री LNJP अस्पातल में भर्ती हैं। इन सभी के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं।

9 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव

अधिकारियों ने बताया कि 15 संदिग्ध मरीजों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनमें से 9 कोरोना पॉजिटिव हैं। जबकि बचे हुए 6 के गले में खराश और बुखार जैसे लक्षण हैं। पिछले हफ्ते ही दिल्ली सरकार ने LNJP को ओमिक्रॉन संक्रमितों के इलाज के लिए रिजर्व किया था।

यूके से लौटे हैं 3 नए मरीज

शुक्रवार तक अस्पताल में भर्ती संदिग्ध मरीजों की संख्या 12 थी, जो अब बढ़कर 15 हो गई है। LNJP के मेडिकल डायरेक्टर के मुताबिक जो तीन नए मरीज मिले हैं, वो सभी यूके से लौटे हैं। ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश: 100% वैक्सीनेशन वाला देश का पहला राज्य बना, सभी व्यस्क लोगों को लगी दोनों डोज

'हाई रिस्क' देशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग अनिवार्य

केंद्र सरकार ने यूके, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बोत्सवाना, चीन, मॉरिशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हॉन्गकॉन्ग और इजरायल को 'हाई रिस्क' देशों की लिस्ट में रखा है और इन देशों से आने वाले यात्रियों को RT-PCR टेस्ट कराना जरूरी है। रिजल्ट आने के बाद ही इन यात्रियों को एयरपोर्ट से निकलने की अनुमति दी जाती है। इसके अलावा बाकि देशों से आने वाले यात्रियों की भी एयरपोर्ट पर जांच की जा रही है।

अब तक 4 लोगों में हुई ओमिक्रॉन की पुष्टि

देश में अब तक ओमिक्रॉन वेरिएंट के 4 मरीज मिल चुके हैं। इनमें कर्नाटक से 2 मरीज मिले हैं, जिनकी उम्र 66 और 46 साल है। दोनों में हल्के लक्षण हैं और दोनों दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे। गुजरात में भी शनिवार को 72 साल के एक मरीज में ओमिक्रॉन वेरिएंटी की पुष्टी हुई है। ये मरीज जिम्बाब्वे से लौटा था। वहीं मुंबई में भी साउथ अफ्रीका और दुबई से होते हुए आया शख्स ओमिक्रॉन से संक्रमित मिला है।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts