
ओड़िशा के मशहूर सिंगर मुरली मोहपात्रा का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुरली ओडिशा के कोरापुट जिले में दुर्गा पूजा के एक कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे। उसी दौरान वह अचानक से स्टेज पर गिर गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दिल का दौरा पड़ने से निधन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुरली ओडिशा के कोरापुट जिले में दुर्गा पूजा के एक कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे। इस कार्यक्रम को रजनहार पूजा मंडप द्वारा आयोजित किया गया था। कुछ गानों को गाने के बाद वह कुर्सी पर बैठ गए थे और दूसरे गायकों को गाते सुन रहे थे। इसी दौरान मुरली मोहपात्रा अचानक से स्टेज पर गिर पड़े और बेहोश हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ओडिया सिंगर के भाई विभूति प्रसाद महापात्रा ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से रविवार रात मुरली महापात्रा का निधन हो गया।
ओडिशा के मुख्यमंत्री ने जताया दुख
मुरली महापात्रा के निधन पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी अपना शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि, मशहूर गायक मुरली महापात्रा के निधन से बेहद दुखी हूं। उनकी सुरीली आवाज हमेशा श्रोताओं के दिल में गूंजती रहेगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। पीड़ित परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।
ये भी पढ़ें- सिद्धू मूसेवाला के बाद इस पंजाबी सिंगर पर हुआ जानलेवा हमला, हनी सिंह ने दी जानकारी; आरोपी गिरफ्तार
लोगों ने किया सिंगर केके को याद
सोशल मीडिया पर गायक मुरली महापात्रा के निधन के बाद से लोग मशहूर दिवंगत सिंगर केके को याद कर रहे हैं। उनका निधन 31 मई 2022 को कोलकाता में हुआ था। कोलकाता के नजरुल मंच ऑडिटोरिम में परफॉर्म करने के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें वेन्यू से होटल ले जाया गया था। होटल में उन्हें कार्डियक अरेस्ट के चलते उनका निधन हो गया था।