अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

बेहतर जिंदगी के लिए नॉर्वे के शहर में होंगे दिन के 26 घंटे

लोगों को फैमिली के साथ अधिक वक्त बिताने का मौका देने का इरादा

ओस्लो। यूरोप के देश नॉर्वे में 26 घंटे का दिन लागू करने की योजना पर काम चल रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को परिवार के साथ अधिक वक्त बिताने या एक नई भाषा सीखने का मौका देना है। देश के आर्कटिक उत्तर इलाके में घड़ियों की सुई को 12 की बजाय 13 तक बढ़ाने की योजना है। नॉर्वे का वॉड्सो शहर 26 घंटे के दिन की योजना लागू करना चाहता है। रूस के पास स्थित ये शहर कम आबादी की समस्या से जूझ रहा है।

प्रशासन इस नए प्लान से लोगों को आकर्षित करने की उम्मीद कर रहा है। वॉड्सो की मेयर वेंचे पेडर्सन ने यूरोपीय कमीशन को इस बारे में प्रस्ताव भेजा है, जिसमें आग्रह किया गया है कि नॉर्वे के इस क्षेत्र को 24 के बजाय 26 घंटे के दिनों वाला समय क्षेत्र बनाने में सक्षम किया जाए। पेडर्सन ने कहा दिन में 26 घंटे होने से लोगों को मछली पकड़ने, शिकार करने, नई भाषाएं सीखने या फिर परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए अधिक समय देगा।

संबंधित खबरें...

Back to top button