क्रिकेटखेल

आईपीएल के पहले फेज में रहा भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा, धवन ने सर्वाधिक रन बनाए तो हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा विकेट झटके

नई दिल्ली। कोरोना के चलते आईपीएल के 14वें सीजन को तीन मई को स्थगित करना पड़ा था। इसके बाद अब 19 सितंबर से यूएई में आईपीएल 2021 के दूसरे फेज की शुरुआत होने जा रही है। पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। आईपीएल के दूसरे फेज में 27 दिनों में कुल 31 मुकाबले खेले जाने हैं। इनमें से दुबई में 13, शारजाह में 10 और अबूधाबी में 8 मुकाबले कराए जाएंगे। यूएई में सभी 8 टीम के खिलाड़ियों, मैच अधिकारी और कमेंटेटर्स के लिए 14 बायो बबल बनाए गए हैं।

आईपीएल-14: प्रैक्टिस सेशन में डीविलियर्स की तूफानी पारी, 7 चौके और 10 छक्के जड़े; देखें वीडियो

पंत की दिल्ली अंकतालिका में टॉप पर

रविवार से शुरू होने वाले लीग के दूसरे फेज में कई रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है। इससे पहले खेले गए सीजन के 29 मैचों में भारतीय खिलाड़ियों को दबदबा रहा। श्रेयस के चोटिल होने के बाद दिल्ली की कमान पंत को सौंपी गई। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स फिलहाल अंक तालिका में सबसे ऊपर है। दिल्ली ने आईपीएल -14 के पहले सत्र में खेले 8 में से 6 मुकाबलों में जीत हासिल की थी। वहीं 7 में से 5 मुकाबलों में जीत के साथ धोनी की चेन्नई अंकतालिका में दूसरे और 5 ही मैच जीतकर कोहली की आरसीबी तीसरे स्थान पर है। नेट रन रेट के आधार पर आरसीबी चेन्नई से पीछे है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं आईपीएल स्थगित होने से पहले खेले गए मुकाबलों के हाल के बारे में…

जमकर चला धवन का बल्ला

खिलाड़ी टीम मैच रन  स्ट्राइक रेट
शिखर धवन दिल्ली कैपिटल्स  8 380 134.27
केएल राहुल पंजाब किंग्स  7 331 136.21
फाफ डुप्लेसिस चेन्नई सुपर किंग्स  7 320  145.45
पृथ्वी शॉ  दिल्ली कैपिटल्स  8 308 166.48
संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स  7 277 145.78

किसने झटके कितने विकेट

खिलाड़ी टीम मैच विकेट
हर्षल पटेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  7 17
आवेश खान दिल्ली कैपिटल्स   8 14
क्रिस मॉरिस राजस्थान रॉयल्स  7 14
राहुल चाहर मुंबई इंडियंस  7 11
राशिद खान सनराइजर्स हैदराबाद  7 10

किसने कराया गेंद को सर्वाधिक हवाई सफर

खिलाड़ी छक्के
केएल राहुल  16
जॉनी बेयरस्टो  15
कायरन पोलार्ड, जोस बटलर, आंद्रे रसेल, अंबाती रायडू  13

आईपीएल-14 में अब तक का हाल

कितने रन बने  9499
कुल विकेट गिरे 343
कुल डॉट बॉल 2433
कुल छक्के लगे 380
सबसे लंबा छक्का 105 मीटर
कुल शतक लगे  3
कुल अर्धशतक लगे  48
सुपर ओवर में पहुंचे मैच   1
सबसे तेज गेंद 148.73 किमी प्रति घंटा
आखिरी गेंद तक कितने मैच पहुंचे  2

 

संबंधित खबरें...

Back to top button