राष्ट्रीय

नोएडा: श्रीकांत त्यागी के घर पर चला ‘योगी बाबा’ का बुलडोजर, ओमेक्स सोसाइटी में महिला से की थी अभद्रता

नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता करने वाले भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण पर योगी बाबा का बुलडोजर चल गया है। खुद को बीजेपी नेता बताने वाले श्रीकांत त्यागी ने नोएडा के सेक्टर 93 में ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में अपने फ्लैट के आस-पास अतिक्रमण कर रखा था।

त्यागी की लोकेशन मिली, CCTV में भी दिखा

त्यागी को गिरफ्तार करने के लिए 12 टीमें लगाई गईं हैं। पुलिस को श्रीकांत त्यागी की लास्ट लोकेशन हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच मिली है। उसका करीब 10 बार फोन ऑन-ऑफ हुआ है। बताया जाता है कि श्रीकांत हरिद्वार में एक स्थान पर सीसीटीवी में भी कैद हुआ है।

घटना के बाद नोएडा पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने थाना फेस-2 के प्रभारी सुजीत उपाध्याय को सस्पेंड कर दिया। फरार श्रीकांत त्यागी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा आरोपी नेता की संपत्ति भी कुर्क की जाएगी।

भाजपा ने झाड़ा पल्ला, लेकिन तस्वीरों में दिखे त्यागी

श्रीकांत त्यागी ने अपने ट्विटर अकाउंट के बायो में खुद को BJP से संबद्ध नेता बताया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद महेश शर्मा ने कहा था कि त्यागी का BJP से कोई संबंध नहीं है। हालांकि, सोशल मीडिया पर त्यागी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिनमें त्यागी बड़े भाजपा नेताओं के साथ नजर आ रहा है।

डिप्टी CM केशव प्रसाद और स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ श्रीकांत त्यागी

श्रीकांत त्यागी ने महिला के साथ की थी अभद्रता

दरअसल, दो दिन पहले श्रीकांत त्यागी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह नोएडा की एक पॉश सोसाइटी में महिला के साथ गालीगलौच करते नजर आ रहे थे। महिलाओं ने श्रीकांत त्यागी पर पौधे लगाकर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया। इस मामले ने तूल तब पकड़ा जब रविवार रात फरार चल रहे त्यागी से जुड़े कुछ गुंडे सोसाइटी में पहुंच गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो वायरल होने के बाद से श्रीकांत त्यागी फरार है।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button