राष्ट्रीय

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा: दो बसों में हुई भीषण टक्कर, 3 लोगों की मौत; कई घायल

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां रविवार तड़के दो बसों में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। घायलों में से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा परी चौक से नोएड को जोड़ने वाले नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर हुआ। सुबह करीब 5 बजे नॉलेज पार्क के पास ओवरटेक करने के चक्कर में दो बसों में भीषण टक्कर हो गई। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं अन्य लोगों का इलाज जारी है।

कहां जा रहीं थीं बसें

बताया जा रहा है कि, एक बस (MP 04 PA 3243) मध्य प्रदेश के शिवपुरी से दिल्ली जा रही थी। वहीं दूसरी बस (UP17 AT 6460) प्रतापगढ़ से आनंदविहार जा रही थी।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button