No Smoking Day 2024 : लंग्स डैमेज करने के साथ बांझपन की भी वजह बन सकता है धूम्रपान, 30 साल पहले शुरू हुआ निषेध दिवस फिर भी हर साल 80 लाख लोगों की होती है मौत

हेल्थ डेस्क। स्मोकिंग यानी धूम्रपान जानलेवा है, ये बात सभी जानते हैं फिर भी लोग लगातार इसका सेवन करते हैं। धूम्रपान करने से एक दिन ऐसी स्थिति आ जाती है कि शरीर बीमारियों से घिर जाता है और फिर जीवन संकट में पड़ जाता है। स्मोकिंग एक ऐसी आदत है, जिसका नुकसान सिर्फ पीने वाले को ही नहीं, बल्कि आसपास रहने वालों को भी झेलना पड़ता है। लेकिन क्या आपको पता है कि स्मोकिंग लंग्स डैमेज करने के साथ ही बांझपन की भी वजह बन सकती है। ये डेटा जानकार आपको हैरानी होगी कि हर साल 80 लाख लोगों की मौत स्मोकिंग के कारण हो जाती है।
फर्टिलिटी पर बुरा असर डालती है स्मोकिंग
कई लोगों के लिए स्मोकिंग करना टेंशन रिलीज करने का जरिया बन गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि सिगरेट में तंबाकू होता है, जिसमें एक पदार्थ निकोटिन होता है और यही एडिक्शन की वजह बनता है। सिगरेट के धुएं के माध्यम से हमारी बॉडी में गहरा असर पड़ता है। लेकिन अब यही लत बांझपन का कारण बन सकती है। स्मोकिंग से फर्टिलिटी पर बुरा असर पड़ता है। अगर कोई महिला प्रेग्नेंट है, तो उस दौरान स्मोकिंग करने से बच्चे की सेहत प्रभावित होती है। अगर प्रेग्नेंट नहीं हैं, तो आगे चलकर कंसीव करने में दिक्कत हो सकती है।





















