
बिहार में RJD और JDU की नई सरकार का मंगलवार को पहला मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। राज्यपाल फागू चौहान ने 31 विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलाई। महागठबंधन में सबसे ज्यादा सीटें होने के चलते कैबिनेट में भी लालू यादव की पार्टी RJD का दबदबा देखने को मिला। RJD के 16 विधायकों ने मंत्रिपद की शपथ ली। जबकि JDU के 11, कांग्रेस के 2, हम (HAM) को एक और एक निर्दलीय विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।
31 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
RJD
- तेज प्रताप यादव
- आलोक मेहता
- अनिता देवी
- सुरेंद्र यादव
- चंद्रशेखर
- ललित यादव
- भाई वीरेंद्र
- रामानंद यादव
- सुधाकर सिंह
- सरबजीत कुमार
- सुरेंद्र राम
- अख्तरुल शहीन
- कार्तिक सिंह
- समीर महासेठ
- शहनवाज
- भारत भूषण मंडल
JDU
- विजय चौधरी
- बिजेंद्र यादव
- अशोक चौधरी
- शीला मंडल
- श्रवण कुमार
- संजय झा
- लेशी सिंह
- जमा खान
- जयंत राज
- मदन साहनी
- सुनील कुमार
कांग्रेस और हम से मंत्री
इसके अलावा नीतीश कैबिनेट में आज कांग्रेस से आफाक आलम और मुरारी गौतम भी मंत्री बनेंगे, जबकि हम (HAM) से मांझी के बेटे संतोष सुमन को मंत्री बनाया जाएगा।
जल्द होगा विभागों का बंटवारा : नीतीश कुमार
कैबिनेट विस्तार के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जल्द ही विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा। मैं आज एक बार फिर पूरे कैबिनेट की बैठक करूंगा।
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दी बधाई
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर दी बधाई। लिखा- आज बिहार सरकार के मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले विधानमंडल के सभी माननीय सदस्यों को हार्दिक बधाई। आशा और विश्वास है कि सभी मंत्रिगण आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में पूर्ण निष्ठा, कर्मठता, ईमानदारी, पारदर्शिता और आपसी समन्वय के साथ बिहार के विकास में योगदान देंगे।