Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल:निर्भया आश्रय गृह में शादी की खुशियां, 15 अप्रैल को दुल्हन बनेगी पूजा, सहेलियों ने तैयार किए कपड़े और ज्वेलरी

भोपाल के निर्भया आश्रय गृह में इन दिनों उत्सव जैसा माहौल है। यहां रहने वाली पूजा की शादी 15 अप्रैल को होने जा रही है, जिसकी शुरुआत हल्दी की रस्म के साथ हो चुकी है। इस खास मौके पर पूरे आश्रय गृह परिवार ने मिलकर बेटी की तरह पूजा को आशीर्वाद दिया।
निर्भया आश्रय गृह में शादी की खुशियां, 15 अप्रैल को दुल्हन बनेगी पूजा, सहेलियों ने तैयार किए कपड़े और ज्वेलरी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। हल्दी समारोह में आश्रय गृह की सभी युवतियों ने मिलकर पूजा को हल्दी लगाई और शादी के गीतों पर डांस किया। कार्यक्रम की थीम येलो-व्हाइट रखी गई, जिसमें सभी लड़कियां एक जैसे रंग में सजी नजर आईं। अब 15 अप्रैल को बारात आश्रय गृह पहुंचेगी।

    हल्दी की रस्म में परिवार जैसा अपनापन

    सोमवार को आयोजित हल्दी समारोह में पूजा को आश्रय गृह की संचालिका समर खान और अन्य युवतियों ने मिलकर हल्दी लगाई। माहौल पूरी तरह पारंपरिक शादी जैसा नजर आया, जहां बन्ना-बन्नी के गीतों के साथ खुशियां झूम उठीं। सभी ने मिलकर दुल्हन के साथ डांस किया और इस खास दिन को यादगार बना दिया। इस दौरान कई बार भावुक पल भी देखने को मिले, जब पूजा अपनी सहेलियों से जुड़ाव को महसूस करती नजर आई।

    ये भी पढ़ें: वंदे मातरम विवाद: पार्षद फौजिया शेख एमजी रोड थाने बयान दर्ज कराने पहुंची

    सहेलियों ने खुद तैयार किए कपड़े और ज्वेलरी

    इस शादी की खास बात यह रही कि आश्रय गृह की लड़कियों ने खुद मिलकर तैयारियां कीं। सभी ने अपने-अपने ड्रेस खुद डिजाइन किए और दुल्हन के लिए खास शरारा तैयार किया। इतना ही नहीं, सभी ने मिलकर फूलों की ज्वेलरी भी बनाई, जो समारोह की खूबसूरती को और बढ़ा रही थी। येलो-व्हाइट थीम में सजी लड़कियां किसी परिवार की शादी जैसा अहसास दे रही थीं। समर खान ने बताया कि लड़कियों ने खुद अपने ड्रेस तैयार किए हैं। इसके साथ ही दुल्हन और अपने लिए फूलों की ज्वैलरी भी सबने मिलकर बनाई है। 

    ये भी पढ़ें: High Court News : दुष्कर्म पीड़िता के बयानों पर भरोसा कर हाईकोर्ट ने सौतेले पिता की उम्रकैद बरकरार रखी

    भावुक हुई दुल्हन 

    हल्दी समारोह के दौरान पूजा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उसे आश्रय गृह में हमेशा परिवार जैसा प्यार मिला। यहां की सहेलियों और संचालिका से उसका गहरा रिश्ता बन गया है। विदाई के ख्याल से वह इमोशनल जरूर है, लेकिन उसने भरोसा जताया कि यह रिश्ता आगे भी बना रहेगा। अब संगीत समारोह के बाद 15 अप्रैल को बारात आएगी और पूजा अपने नए जीवन की शुरुआत करेगी।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts