ग्वालियरमध्य प्रदेश

NIA ने ग्वालियर में दी दबिश : बहोड़ापुर क्षेत्र में गजवा ए हिंद के संदिग्ध से की घंटों पूछताछ

ग्वालियर। गजवा ए हिंद के मॉड्यूल मामले में NIA (राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण) की टीम ने ग्वालियर में दबिश दी। यहां बहोड़ापुर क्षेत्र में एक संदिग्ध से करीब 2 घंटे तक पूछताछ की गई। दरअसल, बिहार में गजवा ए हिंद मॉड्यूल से जुड़े कुछ लोग पहले पकड़े गए थे। उनसे इंटरनेट व कॉल के जरिए ग्वालियर के बहोड़ापुर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक के भी जुड़े होने की सूचना थी। इसी आधार पर NIA टीम पहुंची और संदिग्ध युवक से पूछताछ की गई।

NIA ने संदिग्ध युवक से की पूछताछ

जानकारी के मुताबिक, NIA की टीम बुधवार शाम को ग्वालियर पहुंच गई थी। इसके बाद ग्वालियर पुलिस से संपर्क किया। गुरुवार सुबह बहोड़ापुर थाने के फोर्स के साथ टीम संदिग्ध युवक के घर दबिश दी। NIA ने संदिग्ध युवक से करीब 2 घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद टीम रवाना हो गई। युवक की गिरफ्तारी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि NIA की टीमें देशभर में गजवा ए हिन्द और PFI लिंक को लेकर कार्रवाई कर रही है।

क्या है गजवा-ए-हिंद ?

इस्लाम में गजवा-ए-हिंद का अर्थ काफ़िरों को जीतने के लिए किए गए युद्ध के लिए किया जाता था। युद्ध को गजवा भी कहा जाता है। इसमें ‘गजवा’ का अर्थ इस्लाम के विस्तार के लिए लड़ी जाने वाली जंग से था। सामान्य भाषा में गजवा-ए-हिन्द का मतलब एक ऐसी जंग, जिसके जरिए भारतीय उपमहाद्वीप के लोगों को इस्लाम में शामिल किया जा सके। जानकारों के अनुसार, जब इस्लाम को भारत वर्ष में फैलाने को कोशिश की गई थी, तब इसके लिए गजवा-ए-हिंद शब्द का प्रयोग किया गया था।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button