जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर में बीजेपी-कांग्रेस के नेताओं ने थामा ‘आप’ का दामन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह बोले- शिव-राज में लोकतंत्र बना लूट तंत्र

पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे हैं। आप प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह के आगमन पर जिले में विशाल महा सदस्यता अभियान आयोजित किया गया।

बदलाव की राजनीति का दामन थामा

महा सदस्यता कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह के हाथों आम आदमी पार्टी में सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. मुकेश जायसवाल, प्रदेश संगठन सचिव आशीष सिंह साथ में मौजूद रहे।

‘शिव-राज में लूट तंत्र का तांडव हो रहा है’

आप के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में लूट तंत्र की सरकार चल रही है। आम आदमी महंगाई से दम तोड़ रहा है। जनादेश का सौदा हो रहा है और शिव-राज में लूटतंत्र का तांडव हो रहा है। ऐसे में प्रदेश में कल्याणकारी राज की स्थापना की आवश्यकता है, जो आम आदमी पार्टी ही कर सकती है। आम आदमी पार्टी के प्रति लोगों में गजब का उत्साह है और आप मजबूती से लक्ष्य 2023 की ओर बढ़ रही है।

‘प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गया है’

आप के प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. मुकेश जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुऐ कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज खत्म हो गई है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गया है। वहीं बालाघाट में खुलेआम आम आदमी की हत्या कर दी जाती है। प्रशासन मूकदर्शक बनकर देखता रहता है और अपराधी खुलेआम घूमते रहते हैं। इसका साफ मतलब है कि प्रदेश में अंधेर नगरी चौपट राजा की सरकार चल रही है।

‘ये जीत पंजाब की आम जनता की जीत है’

प्रदेश संगठन सचिव आशीष सिंगराहा ने कहा कि ये जीत पंजाब की आम जनता की जीत है और राष्ट्रीय राजनीति में आम आदमी पार्टी का एक बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि सागर जिले में पंजाब की जीत के बाद आप को जनता का अतिरिक्त समर्थन मिल रहा है।

बदलाव संकल्प रैली निकाली जाएगी

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोहर लाल जाटव ने बताया कि पंजाब विधानसभा चुनाव में आप की जीत के बाद जबलपुर में 30 मार्च को बदलाव संकल्प रैली छोटी लाइन फाटक से निकाली जाएगी। ये रैली छोटी फाटक, मालवीय चौक, बड़ा फुहारा, गोहलपुर, दमोह नाका, दीनदयाल चौक, एसबीआई अहिंसा चौक, मेहता पैट्रोल पंप, कछपुरा ओवर ब्रिज, गौतम जी की मडिया, गुलौआ चौक, शुक्ला नगर, मदन महल से होते हुए महानंदा में समाप्त होगी।

ये भी पढ़ें- Jabalpur : जहर खाकर बेटे के साथ SP ऑफिस पहुंची महिला, बोली- ससुरालवाले घर में नहीं घुसने दे रहे; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

संबंधित खबरें...

Back to top button