जबलपुरमध्य प्रदेश

छिंदवाड़ा : पति ने की गर्भवती पत्नी की हत्या, पारिवारिक विवाद में उतारा मौत के घाट

मप्र के छिंदवाड़ा जिले के सौसर में एक सात माह की गर्भवती महिला की उसी के पति ने बेरहमी से हत्या कर दी। पारिवारिक विवाद के चलते पति ने गुस्से में ईंट से हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। दोनों की 2 साल पहले कोर्ट मैरिज हुई थी।

ये भी पढ़ें: रीवा : ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, एक की मौत; दो की हालत गंभीर

घर में मिला महिला का शव

सौसर थाना क्षेत्र के बेरडी में महिला की हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में सामने आया कि शनिवार को पारिवारिक विवाद के चलते पति ने ईंट से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। महिला का शव उसके घर में ही मिला था। उसके शरीर में कई जगह घाव एवं चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि दो साल पूर्व 25 वर्षीय रेणुका और किशोर कुड़ापे ने कोर्ट मैरिज की थी।

पति के खिलाफ मामला दर्ज

जानकारी के मुताबिक, सात माह की गर्भवती रेणुका पिछले छह माह से एक ही घर में पति से अलग रह रही थी। शनिवार को विवाद के दौरान पति ने चूल्हे की ईंट से रेणुका पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने पीएम के बाद आरोपी पति के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें: MP में मंकीपॉक्स का खतरा! भोपाल-इंदौर में मॉनिटरिंग शुरू, जानिए कैसे फैलती है ये बीमारी

पहले पति ने छोड़ा, दोनों ने कर ली कोर्ट मैरिज

पुलिस ने बताया कि रेणुका और किशोर के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। कोर्ट में प्रकरण दायर कर रेणुका अपने पति से खाना खर्च के एक हजार रुपए प्रतिमाह ले रही थी। बता दें कि रेणुका का पहले एक विवाह के हो चुका था। किशोर से प्रेम प्रसंग होने की जानकारी मिलने पर पहले पति ने रेणुका को छोड़ दिया था। इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button