सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन की मौत : सुबह कमरे में इस हालत में मिला नवविवाहित जोड़े का शव, आखिर क्या हुआ कांड?

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी के बाद सुहागरात मनाने गए नवविवाहित दूल्हा और दुल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। थाना कैंट के सहादतगंज मुरावन स्थित मकान में रविवार सुबह दोनों मृत पाए गए।
दुल्हन शिवानी का शव बिस्तर पर पड़ा था, जबकि दूल्हा प्रदीप फंदे से लटका हुआ मिला। शनिवार को बारात दुल्हन को लेकर घर वापस आई थी और रविवार को रिसेप्शन का आयोजन होने वाला था। लेकिन शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, घटना से परिवार में हड़कंप मच गया।
प्रदीप और शिवानी।[/caption]
कैसे सामने आया मामला?
अयोध्या के सहादतगंज के मुरावन टोला में रविवार सुबह नवविवाहित जोड़े की मौत की खबर से हड़कंप मच गया। जब सुबह काफी देर तक दोनों कमरे से बाहर नहीं आए, तो परिजनों को चिंता हुई। दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद खिड़की तोड़ी गई। अंदर का नजारा देखकर परिवार के होश उड़ गए। दुल्हन बिस्तर पर मृत पड़ी थी और दूल्हा पंखे से लटका हुआ था। घर में चीख-पुकार मच गई और मातम पसर गया। [caption id="attachment_155557" align="aligncenter" width="600"]
प्रदीप और शिवानी।[/caption]
कौन थे दूल्हा-दुल्हन?
- दूल्हा : प्रदीप (24) निवासी सोहावल के ड्योढ़ी।
- दुल्हन : शिवानी (22) निवासी डीली सरैया थाना खंडासा।
- शादी 7 मार्च को हुई थी और 8 मार्च को बारात वापस आई थी।
- 9 मार्च को रिसेप्शन का आयोजन किया जाना था।





















