PlayBreaking News

जियो यूजर्स के लिए न्यू ईयर गिफ्ट, एक रिचार्ज में सालभर मिलेंगे ये सारे फायदे

Follow on Google News
रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए साल 2022 के लिए एक नया तौफा लेकर आई है। कंपनी ने हर साल की तरह इस साल भी न्यू ईयर ऑफर लॉन्च कर दिया है। बता दें कि कंपनी अपने 336 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान के साथ अब 29 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर कर रही है। बताया जा रहा है कि ये ऑफर क्रिसमस के मौके पर शनिवार को ही लॉन्च किया गया है। ये भी पढ़ें : Netflix का मंथली प्लान 60% तक सस्ता, जानिए कौनसा प्लान कितने का हुआ

2 जनवरी तक कर सकते हैं रिचार्ज

रिलायंस जियो के इस ऑफर के तहत 2 जनवरी तक रिचार्ज कराया जा सकता है। खास बात ये है कि यदि आप ये प्लान 1 जनवरी को लेते हैं, तब 2022 में पूरा साल आपको रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी। ये भी पढ़ें : Motorola का सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन लॉन्च, Redmi और Realme से होगा मुकाबला

29 दिन बढ़ी वैलिडिटी

जानकारी के मुताबिक, इस जियो प्लान की कीमत 2545 रुपए है। बता दें कि ये प्लान अब यूजर्स को 336 दिनों के बजाय 29 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी देगा। इसके साथ ही पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी अब इस प्लान में दी जा रही है।
कीमत 2545 रुपए
डेटा 1.50GB डेटा (रोजाना)
कॉलिंग अनलिमिटेड
SMS 100 (रोजाना)
वैलिडिटी 365 दिन
टेक और ऑटोमोबाइल की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts