नवागत कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने संभाली खंडवा जिले की कमान

Follow on Google News
भोपाल। नवागत कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने खंडवा कलेक्टर का आज पदभार ग्रहण किया। खंडवा जिले के 48वें कलेक्टर के रूप में अनूप कुमार सिंह ने जिले की कमान संभाली। वर्ष 2013 के बैंच के आइएएस सिंह की बतौर कलेक्टर यह पहली मैदानी पदस्थापना है।

ग्वालियर से हुए कार्यमुक्त

दरअसल, उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के निवासी सिंह इसके पूर्व ट्रेनिंग के दौरान आफिसियल टूर पर निमाड़ आ चुके हैं। सोमवार को ग्वालियर में अपर आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त व संयुक्त परिवहन आयुक्त दायित्व से वे कार्यमुक्त हो गए। मंगलवार को भोपाल के बाद इंदौर संभागायुक्त से मुलाकात कर देर शाम खंडवा पहुंचे। साल 2021 की विदाई और नव वर्ष 2022 की अगवानी की बेला में जिले को नया कलेक्टर मिलने से विकास की नई संभावनाएं और संवेदनशील प्रशासन मिलने की आस जगी है।

खंडवा के नए कलेक्टर अनूप कुमार सिंह

मप्र शासन ने पंचायत चुनाव से कलेक्टर बदले हैं। खंडवा में अनय द्विवेदी की जगह अब ग्वालियर के अनूप कुमार सिंह जिले की बागडोर संभालेंगे। अनूप कुमार सिंह ग्वालियर में अपर आयुक्त, भू अभिलेख एवं बंदोबस्त व संयुक्त परिवहन आयुक्त ग्वालियर के प्रभार पर रहे हैं। कलेक्टर अनय द्विवेदी को मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जबलपुर का प्रबंध संचालक बनाया गया है। ये भी पढ़ें: सतना के नवागत कलेक्टर अनुराग वर्मा ने संभाला पदभार, मैहर में मां शारदा का लिया आशीर्वाद
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts