PlayBreaking News

Extraction 3 :नेटफ्लिक्स पर फिर एक्शन धमाका, ‘एक्सट्रैक्शन 3’ में वापसी करेंगे क्रिस हेम्सवर्थ

क्रिस हेम्सवर्थ की सुपरहिट एक्शन फ्रेंचाइजी ‘एक्सट्रैक्शन 3’ आधिकारिक तौर पर कन्फर्म हो गई है। फिल्म में वह फिर से टायलर रेक के रोल में नजर आएंगे। सैम हार्ग्रेव निर्देशन करेंगे और शूटिंग 2026 में शुरू होने की उम्मीद है। यह फिल्म पिछली कहानी को आगे बढ़ाएगी और 2027 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है।
Follow on Google News
नेटफ्लिक्स पर फिर एक्शन धमाका, ‘एक्सट्रैक्शन 3’ में वापसी करेंगे क्रिस हेम्सवर्थ
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    क्रिस हेम्सवर्थ एक बार फिर अपने चाहने वालों के लिए जबरदस्त एक्शन लेकर आए हैं। उनकी सुपरहिट फ्रेंचाइज ‘एक्सट्रैक्शन’ की तीसरी किस्त ‘एक्सट्रैक्शन 3' अब आधिकारिक तौर पर कन्फर्म हो गई है। इस फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ एक बार फिर अपने मशहूर किरदार ‘टायलर रेक' के रूप में नजर आए। पहले दो पार्टिकल्स की सफलता के बाद इस पार्ट की वापसी का बेसब्र से इंतजार कर रहे थे।

    डायरेक्शन और टीम

    'एक्सट्रैक्शन 3' का निर्देशन एक बार फिर सैम हार्ग्रेव करेंगे, जिन्होंने इसके पिछले दोनों फिल्में भी निर्देशित की थीं। वहीं फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले डेविड वेइल लिख रहे हैं। फिल्म में इदरीस एल्बा और गोल्शिफतेह फरहानी भी अपने-अपने किरदार-अल्कोट और निक खान-के रूप में वापसी करेंगे।

    कहानी और शूट अपडेट

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कहानी पिछली फिल्म के बाद की कहानियों को आगे बढ़ाएगी। हालाँकि प्लॉट का रहस्य गुप्त रखा गया है। फिल्म की शूटिंग जून 2026 से शुरू होने की उम्मीद है, इसके लिए ऑस्ट्रेलिया और यूरोप के कई लोकेशंस तय किये गये हैं।

    ये भी पढ़ें: Steven Spielberg : स्पीलबर्ग की ‘जॉज’ फिर दहाड़ेगी, 4K अवतार में भारतीय सिनेमाघरों में वापसी

    फ्रेंचाइज़ का ट्रैक रिकॉर्ड

    ‘एक्सट्रैक्शन' का पहला पार्ट 24 अप्रैल 2020 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था और इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। इसके बाद 'एक्सट्रैक्शन 2' 16 जून 2023 को रिलीज हुई, जिसने एक्शन के नए मानक स्थापित किए।

    कब होगी रिलीज?

    फिल्म 'एक्सट्रैक्शन 3' की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि यह फिल्म 2027 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts