Steven Spielberg :स्पीलबर्ग की ‘जॉज’ फिर दहाड़ेगी, 4K अवतार में भारतीय सिनेमाघरों में वापसी

स्टीवन स्पीलबर्ग की क्लासिक थ्रिलर ‘जॉज’ 4K रिस्टोरेशन के साथ 17 अप्रैल 2026 को भारत में री-रिलीज होगी। यह फिल्म एक खतरनाक शार्क के आतंक और उसे रोकने की कहानी है। अपग्रेडेड विजुअल्स और साउंड के साथ इसे PVR INOX की ‘ओत्यूर क्यूरेशन’ सीरीज के तहत दिखाया जाएगा, जिससे नया और पुराना दर्शक दोनों अनुभव ले सकेंगे।
स्पीलबर्ग की ‘जॉज’ फिर दहाड़ेगी, 4K अवतार में भारतीय सिनेमाघरों में वापसी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    हॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर स्टीवन स्पिीलबर्ग की आइकॉनिक थ्रिलर ‘जॉज’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने जा रही है। 1975 में रिलीज हुई इस क्लासिक फिल्म को अब 4K रिस्टोरेशन के साथ 17 अप्रैल 2026 को भारतीय सिनेमाघरों में री-रिलीज किया जाएगा। यह वापसी सिर्फ नॉस्टैल्जिया नहीं, बल्कि नई तकनीक के जरिए पुराने सिनेमाई जादू को और ज्यादा प्रभावशाली बनाने की कोशिश है।

    एक खूंखार ग्रेट व्हाइट शार्क के आतंक पर है कहानी

    ‘जॉज’ की कहानी एक छोटे से तटीय शहर की है, जहां एक खूंखार ग्रेट व्हाइट शार्क का आतंक फैल जाता है। शहर के पुलिस चीफ मार्टिन ब्रॉडी (Roy Scheider) इस खतरे से लोगों को बचाने की जिम्मेदारी उठाते हैं। फिल्म अपने समय की सबसे रोमांचक और सस्पेंस से भरी कहानियों में गिनी जाती है, जिसने दर्शकों को सीट से बांधकर रखने का नया पैमाना तय किया था।

    अपग्रेडेड 4K विजुअल्स और इमर्सिव साउंड डिजाइन आएगी

    भारत में इस री-रिलीज को PVR INOX की खास पहल ‘ओत्यूर क्यूरेशन’ सीरीज के तहत लाया जा रहा है। इस सीरीज का मकसद दुनिया के बेहतरीन फिल्ममेकर्स की क्लासिक फिल्मों को फिर से बड़े पर्दे पर पेश करना है। अपग्रेडेड 4K विजुअल्स और इमर्सिव साउंड डिजाइन के साथ ‘जॉज’ अब पहले से कहीं ज्यादा डरावनी और असरदार अनुभव देने का वादा करती है, जिससे पुराने फैंस के साथ-साथ नई पीढ़ी भी इस फिल्म का मजा ले सकेगी।

    ये भी पढ़ें: Shraddha Kapoor : विकी कौशल की ‘महावतार’ से दीपिका का नाम पीछे, श्रद्धा कपूर बन सकती हैं लीड

    हॉलीवुड के इतिहास में एक मील का पत्थर है फिल्म

    ‘जॉज’ सिर्फ एक थ्रिलर फिल्म नहीं, बल्कि हॉलीवुड के इतिहास में एक मील का पत्थर मानी जाती है। इस फिल्म ने ‘समर ब्लॉकबस्टर’ का ट्रेंड शुरू किया और यह दिखाया कि सही कहानी, सस्पेंस और मार्केटिंग के दम पर फिल्म किस तरह बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच सकती है। खुद स्टीवन ने कई इंटरव्यू में बताया है कि इस फिल्म को बनाना बेहद चुनौतीपूर्ण था, लेकिन इसके अनुभव ने उन्हें एक बेहतर फिल्ममेकर बनाया।

    ‘जॉज’ की यह वापसी क्लासिक सिनेमा को दोबारा जिंदा करने की एक बड़ी पहल

    ‘ओत्यूर क्यूरेशन’ सीरीज के तहत आने वाले समय में और भी क्लासिक फिल्मों को स्क्रीन पर लाने की योजना है, जिसमें भारतीय फिल्ममेकर अनुराम कश्यर जैसे नामों की फिल्मों को भी शामिल किया जा सकता है। ऐसे में ‘जॉज’ की यह वापसी सिर्फ एक फिल्म की री-रिलीज नहीं, बल्कि सिनेमाघरों में क्लासिक सिनेमा को दोबारा जिंदा करने की एक बड़ी पहल मानी जा रही है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts