अंतर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय

Nepal Plane Crash: लैंडिंग से पहले FB पर LIVE था युवक, अचानक मची चीख-पुकार और क्रैश हो गया प्लेन; देखें VIDEO

नेपाल। पोखरा में रविवार को हुए प्लेन क्रैश में अब तक 68 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 5 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। वहीं अब प्लेन क्रैश से पहले का एक और वीडियो सामने आया है। प्लेन क्रैश होने के चंद सेकंड पहले यूपी के गाजीपुर का सोनू विमान के अंदर का सीन फेसबुक पर लाइव कर रहा था। तभी अचानक से चीख-पुकार मच जाती है और फिर सिर्फ आग का गुबार नजर आता है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

5 भारतीय भी थे शामिल

प्लेन क्रैश में 5 भारतीयों की भी मौत हुई है। इनमें 4 यूपी के गाजीपुर जिले के कासिमाबाद के रहने वाले थे। इनका नाम अलवालपुर अफ्गां निवासी सोनू जायसवाल (उम्र-28 साल), अलावलपुर अफ्गां निवासी विशाल शर्मा (उम्र-23 साल) चकदरिया चकजैनब निवासी अनिल राजभर (उम्र- 28 साल) और धरवां गांव निवासी अभिषेक कुशवाहा (उम्र-23 साल) था। चारों मृतक दोस्त थे और एक साथ 3 दिन पहले नेपाल घूमने गए थे। वहीं, एक अन्य यात्री भी यूपी का है।

यति एयरलाइंस का प्लेन ATR-72 दुर्घटनाग्रस्त

नेपाल में रविवार को यति एयरलाइंस के ATR-72 विमान ने काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी। इस विमान में 68 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स समेत कुल 72 लोग सवार थे। विमान पोखरा के समीप ही पहुंचा था कि लैंडिंग से महज 10 सेकंड पहले क्रैश हो गया। नेपाली मीडिया के मुताबिक, ये हादसा पोखरा के पुराने डोमेस्टिक एयरपोर्ट और पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच हुआ। अब तक 68 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। मरने वालों में 5 भारतीय शामिल हैं। फिलहाल, राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

मौसम नहीं तकनीकी खराबी बनी हादसे की वजह

नेपाल की एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से एक बयान सामने आया है। इसमें विमान हादसा मौसम नहीं बल्कि तकनीकी खराबी के कारण हुआ है। एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से ये भी कहा गया है कि विमान के पायलट ने एटीसी से लैंडिंग के लिए परमिशन ले ली थी। पोखरा एटीसी की ओर से लैंडिंग के लिए ओके भी कह दिया गया था। सिविल एविएशन अथॉरिटी का कहना है कि लैंडिंग से ठीक पहले विमान में आग की लपटें दिखाई दी थीं इसलिए मौसम की खराबी के कारण दुर्घटना हुई, ये बात नहीं कही जा सकतीं। वहीं पोखरा अथॉरिटीज की मानें तो इस हादसे में किसी के भी बचने की संभावना नहीं है।

नेपाल में एक दिन का राष्ट्रीय शोक

नेपाल विमान हादसे पर सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। नेपाल में एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। बता दें कि इस विमान में 53 नेपाली नागरिक सवार थे।

ये भी पढ़ें: Nepal Plane Crash : लैंडिंग के बाद को-पायलट अंजू बन जातीं पायलट, 16 साल पहले प्लेन क्रैश में ही पति को खोया

हेल्पलाइन नंबर जारी

नेपाल में भारतीय दूतावास ने लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। काठमांडू के लिए हेल्पलाइन नंबर +977-9851107021 और पोखरा के लिए +977-9856037699 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: Nepal Plane Crash : नेपाल विमान हादसे में अब तक 68 शव बरामद, मौसम नहीं तकनीकी खराबी बनी हादसे की वजह

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button