PlayBreaking News

NEET पेपर लीक : CBI ने रांची रिम्स की स्टूडेंट को हिरासत में लिया, सॉल्वर होने का शक; पटना एम्स के 4 छात्र भी हो चुके हैं अरेस्ट

Follow on Google News
NEET पेपर लीक : CBI ने रांची रिम्स की स्टूडेंट को हिरासत में लिया, सॉल्वर होने का शक; पटना एम्स के 4 छात्र भी हो चुके हैं अरेस्ट
रांची। NEET UG पेपर लीक मामले की जांच अब झारखंड के रांची तक पहुंच चुकी है। मामले में सीबीआई ने रिम्स की एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट को हिरासत में लिया है। कथित तौर पर सॉल्वर गैंग से जुड़े होने के आरोप में उससे पूछताछ की जा रही है। इससे पहले बुधवार (17 जुलाई) को भी सीबीआई ने पटना एम्स के चार स्टूडेंट को गिरफ्तार किया था। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को सीबीआई की टीम ने सुरभि को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वो नहीं आई। इसके बाद सीबीआई की टीम रिम्स पहुंची और उसे अपने साथ ले गई। वो गर्ल्स हॉस्टल 3 में रहती है। रिम्स के एक डॉक्टर के मुताबिक, पेपर लीक की बात सामने आने के बाद से ही सुरभि सहमी से रहती है। अपने साथियों से भी ज्यादा बात नहीं करती थी।

पटना एम्स के चार स्टूडेंट गिरफ्तार

गिरफ्तार छात्रों में सीवान के चंदन सिंह, पटना के कुमार शानू, धनबाद के राहुल आनंद और अररिया के करण जैन हैं। कोर्ट ने गुरुवार को इन छात्रों के अलावा 1 बिचौलिए सुरेंद्र को रिमांड पर सीबीआई को सौंप दिया। सुरेंद्र परीक्षा माफिया और एम्स के छात्रों के बीच मिडिल मैन है। इन चारों छात्रों का निलंबन तय माना जा रहा है।

रॉकी से पूछताछ के बाद CBI का एक्शन

CBI ने NEET पेपर लीक मामले में गुरुवार (18 जुलाई) को बिहार से मुख्य आरोपी रॉकी उर्फ राकेश को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 10 दिन की रिमांड पर CBI को सौंप दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रॉकी ने ही NEET का पेपर लीक होने के बाद उसे सॉल्व कराकर एक आरोपी चिंटू के मोबाइल पर भेजा था। रॉकी से पूछताछ के बाद ही जांच एजेंसी ने एक्शन लेते हुए छात्रों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि, रॉकी के लिए सॉल्वर्स का जुगाड़ करने में सुरेंद्र नाम के एक शख्स ने भी अहम भूमिका निभाई थी। सुरेंद्र ने ही लीक किया हुआ पेपर सॉल्व करने के लिए मेडिकल स्टूडेंट्स को राजी किया था।

संजीव मुखिया की तलाश कर रही CBI

बिहार में पेपर लीक का मुख्य सरगना संजीव मुखिया है। अमन सिंह और रॉकी की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई को अब नीट पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया उर्फ लूटन की तलाश है। रॉकी को रिमांड पर लेने के बाद सीबीआई की टीम अब संजीव मुखिया की लोकेशन को लेकर पूछताछ करेगी। ये भी पढ़ें- NEET पेपर लीक केस : मुख्य आरोपी रॉकी उर्फ राकेश रंजन गिरफ्तार, CBI को 10 दिन की रिमांड मिली
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Bhopal
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts