Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Paris Olympics 2024 : भारत के 5 पदकों पर भारी पड़ा पाकिस्तान का एक गोल्ड, ओलंपिक मेडल टेबल में बड़ा फेरबदल, IND से आगे पहुंचा PAK

Follow on Google News
Paris Olympics 2024 : भारत के 5 पदकों पर भारी पड़ा पाकिस्तान का एक गोल्ड, ओलंपिक मेडल टेबल में बड़ा फेरबदल, IND से आगे पहुंचा PAK
स्पोर्ट्स डेस्क। पेरिस ओलंप‍िक 2024 के सबसे बहुप्रतीक्ष‍ित इवेंट 'जैवल‍िन थ्रो' में पाकिस्तान के अरशद नदीम भारत के नीरज चोपड़ा पर भारी पड़ गए। अरशद ने 92.97 मीटर दूर भाला फेंका और गोल्ड मेडल जीता। वहीं नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर दूर भाला फेंककर भारत को स‍िल्वर मेडल दिलाया। वहीं इस इवेंट का ब्रॉन्ज मेडल ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 88.54 मीटर जैवल‍िन फेंककर अपने नाम क‍िया। वहीं, इस नतीजे के बाद ओलंपिक मेडल टैली में बड़ा बदलाव हुआ। भारत के अब तक पेर‍िस ओलंप‍िक में मिले 5 मेडल पर पाकिस्तान का एक गोल्ड मेडल भारी पड़ गया है। मौजूदा समय अमेरिका नंबर-1 पर है, जिसने अब तक कुल 30 गोल्ड, 38 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज अपने नाम किए। दूसरे नंबर पर चीन 29 गोल्ड, 25 सिल्वर और 19 ब्रॉन्ज यानी कुल 73 मेडल के साथ मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर कुल 45 मेडल के साथ मौजूद है।

पाकिस्तान आया 53वें नंबर पर

इस तरह अब मेडल टैली (9 अगस्त सुबह 6 बजे तक) में पाकिस्तान एक गोल्ड मेडल जीतकर 53वें नंबर पर है। वहीं भारत उससे 11 पायदान नीचे 64वें नंबर पर है। भारत ने पेर‍िस ओलंप‍िक में नीरज के 1 स‍िल्वर समेत 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। हॉकी में भारत को एक ब्रॉन्ज मेडल मिला है, वहीं 3 मेडल शूटिंग में आए।

पेरिस ओलंपिक 2024 की मेडल टेबल

देश गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज टोटल
1. अमेरिका 30 38 35 103
2. चीन 29 25 19 73
3. ऑस्ट्रेलिया 18 14 13 45
4. फ्रांस 14 19 21 54
5. ब्रिटेन 13 17 21 51
6. कोरिया 13 8 7 28
7. इटली 1 2 3 6
53. पाकिस्तान 1 0 0 1
64. भारत 0 1 4 5

नीरज ने 5 और अरशद ने किए 1 प्रयास फाउल

नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में अपने 6 में से 5 प्रयास फाउल किए। मगर उन्होंने अपना दूसरा ही थ्रो 89.45 मीटर का किया था और इसी ने उन्हें सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम ने केवल एक फाउल किया।

नीरज का प्रदर्शन

पहला प्रयास: फाउल दूसरा प्रयास: 89.45 मीटर तीसरा प्रयास: फाउल चौथा प्रयास: फाउल पांचवां प्रयास: फाउल छठा प्रयास: फाउल

अरशद का प्रदर्शन

पहला प्रयास: फाउल दूसरा प्रयास: 92.97 मीटर तीसरा प्रयास: 88.72 मीटर चौथा प्रयास: 79.40 मीटर पांचवां प्रयास: 84.87 मीटर छठा प्रयास: 91.79 मीटर

अरशद नदीम ने पाक को दिलाया पहला मेडल

पड़ोसी मुल्क के अरशद नदीम ने अपने देश को 32 सालों के बाद ओलंपिक मेडल जिताया है। पाकिस्तान आखिरी बार 1992 के बार्सिलोना ओलंपिक में कोई मेडल जीता था। नदीम ने अपने दूसरे थ्रो में भाले को 92.97 मीटर फेंका। इसके साथ ही ये ओलंपिक रिकॉर्ड भी बन गया। उनका छठा और आखिरी थ्रो 91.79 मीटर का था। पिछला ओलंपिक रिकॉर्ड नॉर्वे के आंद्रियास टी के नाम था, जिन्होंने 2008 में बीजिंग ओलंपिक में 90-57 मीटर का थ्रो फेंका था. इस बार ब्रॉन्ज मेडल ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने जीता।

भारत ने जीते हैं अब तक 5 मेडल

पेरिस ओलंपिक में भारत ने अब तक 5 मेडल जीते हैं। 4 ब्रॉन्ज और एक सिल्वर है। सबसे पहले मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज दिलाया। फिर दूसरा ब्रॉन्ज भी मनु भाकर ने मिक्स्ड टीम इवेंट में दिलाया, उनके साथ सरबजोत सिंह भी टीम में थे। तीसरा ब्रॉन्ज मेडल स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग की मेन्स 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में दिलाया। फिर हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज और नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता है।

नीरज ने रचा इतिहास

सिल्वर मेडल के साथ ही नीरज चोपड़ा ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वो लगातार 2 ओलंपिक के व्यक्तिगत इवेंट में गोल्ड और सिल्वर जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। इससे पहले भारत के लिए व्यक्तिगत इवेंट (शूटिंग) में अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग 2008 में गोल्ड जीता था। मगर वो इसके बाद कोई मेडल नहीं जीत सके। 7 अगस्त 2021 को नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। टोक्यो ओलंप‍िक में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल हासिल करने के लिए 87.58 मीटर का थ्रो किया था। मगर अब पेरिस ओलंपिक में 8 अगस्त के दिन नीरज गोल्डन कामयाबी हासिल नहीं कर पाए। नीरज एक थ्रो को छोड़कर बाकी में टच में नहीं दिखे। नीरज ने जरूर 89.45 मीटर का थ्रो किया, जो उनका ओलंपिक में अब तक का बेस्ट थ्रो रहा।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts