रक्तदान में नीमच जिले ने रचा इतिहास : वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होगा नाम, एक दिन में 7642 यूनिट ब्लड किया एकत्रित

नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच जिले ने रक्तदान में इतिहास रच दिया है। जिले की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने और "मेरी माटी मेरा देश अभियान' के तहत शनिवार को जिले में 34 स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। इसमें 7642 लोगों ने रक्तदान किया। इससे पहले एक ही दिन में शाजापुर में करीब साढ़े तीन हजार यूनिट और इंदौर में साढ़े पांच हजार यूनिट रक्तदान का विश्व कीर्तिमान दर्ज किया गया था।




















