Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जून में करीब पांच अरब लोगों ने भीषण गर्मी का सामना किया

भारत में 61.9 करोड़ लोग प्रभावित: रिपोर्ट
Follow on Google News
जून में करीब पांच अरब लोगों ने भीषण गर्मी का सामना किया

नई दिल्ली। भारत की 61.9 करोड़ आबादी समेत दुनिया में 5 अरब लोगों ने जून में 9 दिन तक क्लाइमेट चेंज के कारण भीषण गर्मी का अनुभव किया। अमेरिका में वैज्ञानिकों के समूह क्लाइमेट सेंट्रल की रिपोर्ट के अनुसार जून में भीषण गर्मी से भारत में 61.9 करोड़, चीन में 57.9 करोड़, इंडोनेशिया में 23.1 करोड़, नाइजीरिया में 20.6 करोड़, ब्राजील में 17.6 करोड़, बांग्लादेश में 17.1 करोड़, अमेरिका में 16.5 करोड़, यूरोप में 15.2 करोड़, मैक्सिको में 12.3 करोड़, इथियोपिया में 12.1 करोड़ और मिस्र में 10.3 करोड़ लोग प्रभावित हुए।

विश्व की 60 प्रतिशत से अधिक आबादी को 16- 24 जून के दौरान अत्यधिक गर्मी का सामना करना पड़ा। जलवायु परिवर्तन के कारण भीषण गर्मी की कम से कम तीन गुना ज्यादा संभावना बढ़ गई। क्लाइमेट सेंट्रल के मुख्य कार्यक्रम अधिकारी एंड्रयू पर्शिंग ने कहा, कोयला, तेल और प्राकृतिक गैस को जलाने की एक सदी से भी अधिक अवधि ने हमें एक खतरनाक दुनिया दी है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts