भोपालमध्य प्रदेश

NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं भोपाल, सांसद-विधायकों के साथ CM हाउस में की बैठक

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचीं NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू। स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ,केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग के साथ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

परंपरागत तरीके से हुआ स्वागत

दौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए आदिवासी थीम रखी गई। स्टेट हैंगर पर आदिवासी समाज के भाई-बहनों ने परंपरागत वेषभूषा में नृत्य कर द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। स्टैंट हैंगर से मुर्मू सीधे मुख्यमंत्री आवास के लिए रवाना हुईं। जहां मुर्मू ने सांसद-विधायकों के साथ बैठक की।

24 जुलाई 2022 को खत्म हो रहा है कार्यकाल

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई 2022 को खत्म हो रहा है। पिछली बार 17 जुलाई 2017 को राष्ट्रपति चुनाव हुए थे। राष्ट्रपति को चुनने के लिए आम लोग वोटिंग नहीं करते। इसके लिए जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि और उच्च सदन के प्रतिनिधि वोट डालते हैं। राष्ट्रपति चुनाव में दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) के सदस्य वोट डालेंगे। इसके अलावा सभी राज्यों की विधानसभा के सदस्य भी राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग करते हैं।

कब है राष्ट्रपति चुनाव ?

चुनाव आयोग पहले ही राष्ट्रपति चुनाव के लिए तारीख का ऐलान कर चुका है। चुनाव आयोग के मुताबिक, 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव का मतदान होगा। वहीं, इसके नतीजे 21 जुलाई को सामने आएंगे। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है।

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button