राष्ट्रीय

President Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव से पहले NDA नेताओं की बैठक आज, PM मोदी भी होंगे शामिल; मानसून सत्र पर भी हो सकती है चर्चा

मानसून सत्र और 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर आज NDA की मीटिंग होगी। इस मीटिंग में PM मोदी सहित पार्टी के कई बड़े नेता शामिल होंगे। यह बैठक रविवार यानी आज शाम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होगी। NDA की मीटिंग के दौरान राष्ट्रपति चुनाव और मानसून सत्र में पार्टी की स्ट्रैटेजी पर चर्चा हो सकती है। इस दौरान पूरी प्रक्रिया की मॉक ड्रिल भी जाएगी।

पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार

राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने अपनी उम्मीदवारी के लिए 24 जून को अपना नामांकन दाखिल किया था। मुर्मू भारत के इतिहास में पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं। निर्वाचित होने के बाद वह देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी।

ये भी पढ़ें- President Election : राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू ने नामांकन भरा, PM मोदी बने प्रस्तावक

कांग्रेस, बीजद और अकाली दल का समर्थन

द्रौपदी मुर्मू ओडिशा से पहली राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं और एक बार निर्वाचित होने के बाद, वह ओडिशा राज्य से पहली उम्मीदवार होंगी। अपने सहयोगियों के अलावा, ओडिशा की बीजु जनता दल और आंध्र प्रदेश की वाईएसआर कांग्रेस के साथ ही कई राज्यों की पार्टियों ने उन्हें समर्थन दिया है।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button