भोपालमध्य प्रदेश

MP News : सीहोर का नसरुल्लागंज अब कहलाएगा भैरूंदा, राजस्व विभाग ने जारी की अधिसूचना

भोपाल। चुनावी साल में भी मध्य प्रदेश में नाम बदलने का दौर जारी है। इस कड़ी में अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर की नसरुल्लागंज तहसील का नाम बदल गया है। अब नया नाम भैरूंदा होगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय की अनुमति के बाद रविवार को राजस्व विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है।

सीएम ने किया था नाम बदलने का ऐलान

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के नसरुल्लागंज तहसील के नाम बदलने की प्रकिया लंबे समय से चल रही थी। इस संबंध में शिवराज सरकार ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेज था। गौरतलब है कि 1908 में नसरुल्लागंज का नाम भैरूंदा ही था। जिसे बदलकर नसरुल्लागंज किया गया था। इसके पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 22 फरवरी 2021 को नाम बदलने का ऐलान किया था।

गौरव दिवस में सीएम शिवराज होंगे शामिल

दरअसल, नसरुल्लागंज तहसील का बुधनी विधानसभा क्षेत्र में आता है। यहां नसरुल्लागंज का गौरव दिवस मनाया जा रहा है। नसरुल्लागंज के गौरव दिवस में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। ठीक उससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय की अनुमति के बाद आज राजस्व विभाग द्वारा अधिसूचना जारी करते हुए नसरुल्लागंज का नाम बदलकर भैरूंदा किया गया।

लंबे समय से उठ रही थी मांग

जानकारी के अनुसार, भोपाल रियासत की 1908 की गजट अधिसूचना में बताया गया है कि उस समय नसरुल्लागंज का नाम भैरूंदा था। राजपत्र में उल्लेख है कि भैरूंदा भोपाल रियासत के दक्षिणी संभाग के आठ परगनाओं में से एक था। उस समय भैरूंदा और आसपास के इलाकों में कालीन बुनने का काम किया जाता था। लंबे समय से यहां के निवासी शहर का नाम भैरूंदा करने की मांग कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: Earthquake: पचमढ़ी, जबलपुर और उमरिया में भूकंप के झटके महसूस हुए, रिक्टर स्केल पर 3.0 रही तीव्रता

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button