अंतर्राष्ट्रीय

China balloon : अमेरिकी फाइटर जेट्स ने चीन के जासूसी गुब्बारे को मार गिराया, समुद्र में 11 किमी तक फैला मलबा

इंटरनेशनल डेस्क। चीन द्वारा आकाश में छोड़े गए एक विशाल गुब्बारे को अमेरिका ने मार गिराया है। अमेरिकी रक्षा विभाग का कहना है कि यह गुब्बारा अमेरिका के प्रमुख सैन्य स्थलों की जासूसी करने के लिए छोड़ा गया था। सैन्य अधिकारियों ने गुब्बारे को मार गिराने की पुष्टि की है। उनके मुताबिक अमेरिकी फाइटर प्लेनों ने इस गुब्बारे काे शूट कर पानी में गिरा दिया है। यूएस टीवी नेटवर्क पर फुटेज में एक धमाके के बाद गुब्बारे को समुद्र में गिरते हुए दिखाया गया है। उधर, चीनी विदेश मंत्रालय असैन्य मानव रहित गुब्बारे पर अमेरिकी हमले के खिलाफ कड़ा असंतोष और विरोध जताया है।

F-22 से बनाया निशाना

अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने मीडिया को बताया कि एक F-22 जेट फाइटर ने मिसाइल – AIM-9X Sidewinder से काफी ऊपर उड़ रहे इस गुब्बारे को निशाना बनाया। यह अमेरिकी तट से लगभग 6 समुद्री मील नीचे चला गया। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कैरोलिना के पास मायर्टल बीच पर गुब्बारे का मलबा पानी के अंदर करीब 47 फीट तक गया। हालांकि, यह उतना नहीं था, जितना उन्होंने अनुमान लगाया था। मायर्टल बीच, दक्षिण कैरोलिना के पास। अमेरिकी सेना अब मलबे को निकालने की कोशिश में लगी है। यह करीब 11 किलोमीटर क्षेत्र में फैला है। यूएस नेवी के दो जहाज बड़ी क्रेनों के साथ इस इलाके में मलबा निकालने में लगे हैं। रक्षा अधिकारी जानना चाहते हैं कि इस गुब्बारे में चीन ने किस तरह की जासूसी डिवाइस लगाई थीं। पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमने चीन के इस जासूसी गुब्बारे द्वारा संवेदनशील सूचनाएं एकत्र करने से बचने के लिए यह कदम उठाया है। इसका अमेरिकी क्षेत्र में उड़ना हमारे इंटेलिजेंस के लिए काफी महत्वपूर्ण था।

शूट से पहले कर चुके थे जांच

पेंटागन के अधिकारी के मुताबिक- हमने गुब्बारे और उसके उपकरणों का अध्ययन और जांच कर ली थी। यह हमारे लिए बेहतर रह। इससे पहले गुरुवार को अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने पहली बार बताया था कि हम इसे ट्रैक कर रहे हैं। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पर गुब्बारा गिराने का दबाव बढ़ गया था। गुब्बारा नीचे गिराए जाने के बाद बाइडेन ने कहा- हमने इसे सफलतापूर्वक नीचे गिरा दिया। उन्होंने अपने रक्षा विभाग के अधिकारियों को इस सफलता के लिए बधाई दी।

चीन ने कहा- भटक गया था वेदर शिप

चीनी गुब्बारे को गिराए जाने के बाद चीनी विदेश मंत्रालय ने इसके जासूूसी विमान होने की बात से इनकार किया है। उसका कहना है कि यह एक वेदर बैलून था, जो रास्ते से भटक गया था। चीन ने कहा कि हमने अमेरिका का इस बारे में बार-बार जानकारी दी कि यह नागरिक उपयोग के लिए है और गलती से अमेरिका में प्रवेश कर गया। यह एक दुर्घटना थी। इसके बाद भी अमेरिकी रक्षा विभाग ने इसे मार गिराया। इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री ने अपनी चीन यात्रा को स्थगित कर दिया है।

यह भी पढ़ें USA के बाद लैटिन अमेरिका में दिखा चीनी जासूसी गुब्बारा, पेंटागन ने जारी किया बयान; ब्लिंकन का चीन दौरा रद्द

संबंधित खबरें...

Back to top button