जबलपुरमध्य प्रदेश

नारी सम्मान योजना लंच, 1500 रु प्रति माह महिलाओं को, 500 रु में मिलेगा गैस सिलेंडर

जबलपुर। महिलाओं को डेढ़ हजार रुपय नकद और पांच में गैस सिलेंडर। ये कहना है कांग्रेस का। कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना लांच की है, जिसके तहत उक्त घोषणाएं की गई हैं। जबलपुर नगर और ग्रामीण कांग्रेस की अलग-अलग पत्रकारवार्ता में आज ये जानकारी दी गई। ये योजना मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का जवाब है। योजना पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा नारी सम्मान योजना के तहत ये योजना लांच की गई है।

पत्रकारवार्ता द्वारा दी गई जानकारी

इस सम्बंध में मंगलवार की दोपहर 1 बजे एक होटल में कांग्रेस के राष्टय सचिव और प्रदेश के सह प्रभारी संजय कपूर द्वारा पत्रकारवार्ता कर विस्तृत जानकारी दी गई है। तो वहीं ग्रामीण अध्यक्ष डॉ. नीलेश जैन ने भी इस पर पत्रकारों से चर्चा कर की।

महिलायें आर्थिक रूप सशक्त बनेगी

कांग्रेसियों ने कमलनाथ का इस योजना के लिए आभार व्यक्त करते हुए बताया कि आर्थिक रुप से महिलाओं को सशक्त बनाने यह कदम उठाए गए हैं। ऐसा प्रयास पिछले 18 साल में भाजपा की सरकार ने कभी नहीं किया जबकि कमलनाथ सरकार बनते ही महिला अत्याचारों में कमी आ गई थी।

साल में 25 हजार रुपए की बचत कहलायेगी

योजना के तहत कांग्रेस प्रति साल 18 हजार रुपए महिलाओं को देगी। उधर रसोई गैस सिलेंडर में प्रति माह 600 रुपए की बचत होगी जो साल में 25 हजार रुपए की बचत कहलाएगी।

सरकार बनते ही स्क्रीम लागू होगी

इस संबंध में प्रेसवार्ता के दौरान बताया गया कि नारी सम्मान योजना जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनेगी वैसे ही इस योजना को लागू कर दिया जायेगा।फिलहाल कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों के घर-घर पहुंच कर महिलाओं से फॉर्म भरवायेगें और विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार बनते ही यह योजना लागू कर दी जाएगी।

संबंधित खबरें...

Back to top button