Ahmedabad Fire :अहमदाबाद फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 8 लोगों की मौत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। PMNRF से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया गया। राहत-बचाव कार्य जारी है और घायलों का इलाज चल रहा है।
अहमदाबाद फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
अहमदाबाद फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख

गुजरात के अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में हुए दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

PMO ने जारी किया संदेश

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि यह घटना बेहद दुखद है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध करा रहा है।

Twitter Post

मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की मदद

प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से आर्थिक सहायता का भी ऐलान किया है। मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। केंद्र सरकार ने कहा है कि प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी।

Ahmedabad Fire : अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 8 की मौत; 15 से ज्यादा घायल

अहमदाबाद में कैसे हुआ हादसा?

यह हादसा शनिवार दोपहर अहमदाबाद के वस्त्राल क्षेत्र में रामोल-गतराद रोड स्थित टैलेंट फायरवर्क्स फैक्ट्री में हुआ। फैक्ट्री में अचानक आग लग गई, जिसके बाद जोरदार धमाके हुए। बड़ी मात्रा में पटाखे और ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से पूरे परिसर में फैल गई।

8 लोगों की मौत, 15 से अधिक घायल

इस हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद फायर ब्रिगेड और राहत-बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और बचाव अभियान चलाया।

प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है और पूरे मामले की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts