Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Ahmedabad Fire :अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 8 की मौत; 15 से ज्यादा घायल

अहमदाबाद के महमूदपुरा स्थित पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग और धमाके से 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हैं। फैक्ट्री का लाइसेंस पहले ही रद्द किया जा चुका था, लेकिन अवैध रूप से संचालन जारी था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 8 की मौत; 15 से ज्यादा घायल
अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग

गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। महमूदपुरा इलाके में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने और धमाका होने से 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

धमाके के बाद पूरी फैक्ट्री आग की चपेट में आई

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वस्त्राल के पास रामोल-गतराद रोड स्थित टैलेंट फायरवर्क्स फैक्ट्री में दोपहर के समय अज्ञात कारणों से आग लगी। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में पटाखे होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और जोरदार धमाका हुआ।

राहत-बचाव के बाद आग पर पाया गया काबू

हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अमित डोगरे ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां कई लोगों का इलाज जारी है।

Breaking News

लाइसेंस रद्द होने के बाद भी चल रही थी फैक्ट्री

संयुक्त पुलिस आयुक्त जयपाल सिंह के अनुसार, इस पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस पहले ही रद्द किया जा चुका था। इसके बावजूद यहां अवैध रूप से पटाखों का निर्माण और संचालन जारी था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

महापौर ने किया घटनास्थल का दौरा

हादसे के बाद अहमदाबाद के महापौर हितेश बारोट और नगर निगम आयुक्त बच्छा निधि पानी मौके पर पहुंचे। महापौर ने बताया कि फैक्ट्री झोपड़ीनुमा ढांचे में संचालित हो रही थी। उन्होंने कहा कि सभी घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि गंभीर रूप से घायल लोगों की स्थिति को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल, पुलिस आग लगने के कारणों और फैक्ट्री के अवैध संचालन की जांच कर रही है। प्रशासन ने पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts